30 Lakh Home Loan EMI: अगर आप भी नया घर लेने की सोच रहें है, लेकिन बढ़ती मंहगाई के चलते आपका बजट कम है, और ऐसे में आप लोन लेने की सोच रहें हैं, तो इस बीच घर या फ्लैट खरीदने के लिए होम लोन काफी मददगार साबित होगा। देश में कई बैंक हैं, जो अपने ग्राहकों को होम लोन की सुविधा देते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि अगर आपको 30 लाख रुपये का होम लोन चाहिए और उस लोन को 10 साल में चुकाना चाहते हैं, तो आपको कितनी EMI देनी होगी।

₹30 लाख के होम लोन पर ब्याज दर 

देश में कई सरकारी बैंक है, जिसमें से एक है, पंजाब नेशनल बैंक । यह अपने ग्राहकों को होम लोन की सुविधा प्रदान करता है। ऐसे में ₹30 लाख के होम लोन पर ब्याज दरें आमतौर पर 7.25% से 10.85% सालाना के बीच शुरू होती हैं, और सिबिल स्कोर तथा लोनटूवैल्यू अनुपात के आधार पर लगभग 8.45% से 8.50% या उससे अधिक लागू होती हैं।

10 साल में कितनी देनी होगी EMI 

पंजाब नेशनल बैंक अपने पात्र ग्राहकों को 30 लाख रुपये या उससे अधिक के होम लोन देने के लिए 8.45% की सालाना ब्याज दर देती है। तो आइए जानते है कि, आपको 30 लाख के लोन में 8.45% फीसदी सालाना ब्याज दर के हिसाब से 10 साल में कितने रुपये की EMI हर महीने भरनी होगी।

8.45% सालाना ब्याज दर और 10 साल की अवधि के लिए आपकी मासिक EMI ₹37,116 होगी। कुल चुकाया जाने वाला ब्याज लगभग ₹14,53,864। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं कुल भुगतान लगभग ₹44,53,864 के बराबर होगी।

कितना होना चाहिए Cibil score?

₹30 लाख या किसी भी अन्य राशि के होम लोन के लिए आमतौर पर 750 या उससे अधिक का सिबिल स्कोर सबसे अच्छा और आदर्श माना जाता है। इससे आपको आसानी से और सबसे कम ब्याज दर पर होम लोन मिल जाता है।

कौन ले सकता है लोन?

होम लोन लेने के लिए आपकी पात्रता, सिबिल स्कोर और कुछ आवश्यक दस्तावेजों का होना जरूरी होता है।

1. वेतनभोगी के लिए आमतौर पर 23 से 67 वर्ष और स्वव्यवसायी के लिए 25 से 70 वर्ष के बीच।

2. लोन आसानी से और कम ब्याज पर मिलने के लिए आपका सिबिल स्कोर 750 या उससे अधिक होना बेहतर माना जाता है।

3. आपकी नियमित आय और काम/व्यवसाय में कम से कम 2 से 3 साल का निरंतर अनुभव होना चाहिए।

जरुरी दस्तावेज

होम लोन लेने के लिए पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ, प्रॉपर्टी के कागजात, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता, सैलरी स्लिप, बैंक स्टेटमेंट, पासपोर्ट साइज फोटो समेत अन्य चीजें मांग सकते हैं।