Jabalpur News: आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान अपने घर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए बेहद राहत भरी खबर सामने आई है. त्योहारों के सीजन में ट्रेनों में उमड़ने वाली भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट की समस्या से निपटने के लिए पश्चिम मध्य रेल ने व्यापक तैयारियां की हैं. रेलवे प्रशासन ने कुल 100 स्पेशल ट्रेन सेवाएं संचालित करने का फैसला लिया है. इन विशेष ट्रेनों के चलने से मध्य प्रदेश के जबलपुर, कटनी, सतना, रीवा और भोपाल सहित कई प्रमुख शहरों के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा.

इसके अलावा बिहार, दिल्ली और उत्तराखंड की यात्रा करने वाले लोगों के लिए भी अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी. त्योहारों के दौरान उत्तर भारत और राजधानी दिल्ली की तरफ जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें शुरू की गई हैं.
जबलपुर हजरत निजामुद्दीन स्पेशल : गाड़ी संख्या 01707 प्रत्येक शनिवार को रात 8:20 बजे जबलपुर से चलकर अगले दिन दोपहर 2:25 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 01708 प्रत्येक रविवार को दोपहर 3:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:30 बजे जबलपुर पहुंचेगी.
जबलपुरहरिद्वार स्पेशल: 22 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच 55 फेरों में चलेगी. यह ट्रेन कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट और रुड़की होकर गुजरेगी.
बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए दानापुर स्पेशल की सौगात
छठ पूजा और दिवाली पर बिहार जाने वाले रेल यात्रियों के लिए रानी कमलापति और सोगरिया से दानापुर के बीच विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं.
रानी कमलापतिदानापुर द्विसाप्ताहिक स्पेशल: इसके कुल 22 फेरे निर्धारित किए गए हैं. यह ट्रेन नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर और सतना होकर दानापुर पहुंचेगी.
सोगरियादानापुर साप्ताहिक स्पेशल: इसके 12 फेरे चलेंगे. यह ट्रेन गुना, अशोक नगर, सागर, दमोह, कटनी, मैहर और सतना के रास्ते दानापुर जाएगी.
रीवा, भोपाल, इंदौर और स्थानीय यात्रियों के लिए स्पेशल सर्विसेज
मध्य प्रदेश के आंतरिक शहरों और प्रमुख व्यापारिक केंद्रों को जोड़ने के लिए भी पूजा स्पेशल ट्रेनें शुरू की गई हैं:
रीवारानी कमलापति सुपरफास्ट स्पेशल: यह ट्रेन अक्टूबर और नवंबर में 4 फेरों में चलाई जाएगी. यह सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना और विदिशा में रुकेगी.
रीवाडॉ. अंबेडकर नगर साप्ताहिक पूजा स्पेशल: यह सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, रानी कमलापति और भोपाल होते हुए इंदौर जाएगी.
कटनीसतना अनारक्षित स्पेशल: स्थानीय यात्रियों की सुविधा के लिए 10 से 22 अक्टूबर तक रोजाना चलेगी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कटनी से सुबह 5:45 बजे चलकर 8:45 बजे सतना पहुंचेगी और वापसी में सतना से शाम 6:30 बजे चलकर रात 8:50 बजे कटनी पहुंचेगी.
रेल प्रशासन की अपील: NTES और 139 से लें सटीक जानकारी
पश्चिम मध्य रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेनों के समय और ठहराव की पुष्टि जरूर कर लें. आरक्षित टिकट रेलवे के कंप्यूटरीकृत आरक्षण काउंटरों या IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से बुक किए जा सकते हैं. ट्रेनों की रियलटाइम लोकेशन और जानकारी के लिए NTES ऐप, enquiry.indianrail.gov.in वेबसाइट या रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग किया जा सकता है.



