ऊना। प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर मंगलवार को प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली में आयोजित स्मृति एवं सम्मान समारोह में सैकड़ों लोग उमड़े। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृतियां आज भी हरोलीवासियों के दिलों में जीवंत हैं। उनका जीवन शिक्षा, बच्चों के भविष्य और जरूरतमंदों की सहायता के लिए समर्पित रहा। मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में 350 नलकूपों के माध्यम से लोगों को पेयजल व सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है।

समारोह में फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया, पालमपुर विधायक आशीष बुटेल, चंबा विधायक नीरज नैय्यर, चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू, नालागढ़ के विधायक हरदीप बाबा, पूर्व मंत्री कुलदीप धीमान, हिमकोफेड के चेयरमैन विक्रम शर्मा डिक्की, हिमफेड अध्यक्ष महेश्वर चौहान, एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा, कांग्रेस प्रदेश महासचिव रणजीत राणा, जिलााध्यक्ष देशराज गौतम, युवा कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

गायक गुरदास मान ने नचाए

समारोह का विशेष आकर्षण प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान की प्रस्तुति रही। उनकी प्रस्तुति के दौरान पूरा महाविद्यालय परिसर तालियों और संगीत की गूंज से सराबोर हो गया। लोग देर तक उनकी प्रस्तुतियों का आनंद लेते रहे। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरदास मान को सम्मानित करते हुए हरोली आने और अपनी कला से लोगों को रू-ब-रू करवाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।