
शिमला। जिला शिमला में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 29 बोतल शराब बरामद की है। पुलिस ने दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पहला मामला जुब्बल थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार 22 सितंबर को कार्रवाई के दौरान मोती लाल निवासी बत्तर, डाकघर कथासू, तहसील जुब्बल के कब्जे से हिम संत्रा ब्रांड की 750-750 मिलीलीटर की 12 बोतलें बरामद की गईं। इस मामले में थाना जुब्बल में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(ए) के तहत एफआईआर नंबर 46/2026 दर्ज की गई है। मामले की जांच थाना जुब्बल पुलिस कर रही है।
दूसरा मामला शिमला सदर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने 22 सितंबर को कार्रवाई करते हुए 17 बोतल देसी शराब (ऊना नंबर-1) बरामद की। यह शराब बबिता चौहान, निवासी गांव धारवा, डाकघर झकांडो, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर के कब्जे से बरामद हुई। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बबिता चौहान वर्तमान में शिमला के रग्याण में किराना दुकान चला रही हैं। इस मामले में सदर थाना में आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(ए) के तहत एफआईआर नंबर 124/2026 दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



