मुझे अल्लाह से मुलाकात करनी है, मैं बहुत खुश हूं, मैं सिर्फ अल्लाह से डरता हूं… ये लफ्ज थे लश्करएतैयबा के कमांडर लतीफ अहमद भट के जिसे सुरक्षाबलों ने बुधवार को मुठभेड़ में मार गिराया. लतीफ कुलगाम जिले में वपुरा CRPF हमले में शामिल था जिसकी तलाश की जा रही थी. उसे आज कुलगाम जिले जांगलपोरा इलाके में ढेर कर दिया गया.

कुलगाम के SSP अनायत अली चौधरी ने बताया कि आतंकी लतीफ को सरेंडर कराने की कई बार कोशिश की गई. उन्होंने खुद 9 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर के साथ वीडियो कॉल के जरिए आतंकी से बात की और उसे हथियार डालने के लिए समझाया.

आतंकी लतीफ को समझाने की कोशिश

अली ने पत्रकारों को बताया, ‘मैंने खुद उससे वीडियो कॉल पर काफी देर तक बात की. हमने उसे समझाने की बहुत कोशिश की कि उसकी पूरी जिंदगी अभी बाकी है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हमने उससे कहा कि वह अभी बहुत छोटा है, लेकिन वह नहीं माना. हमने उससे कहा कि हम उसके साथ है’.

‘मुझे अल्लाह से मुलाकात करनी है’

आतंकी लतीफ ने कहा कि ‘मुझे अल्लाह से मुलाकात करनी है, मैं बहुत खुश हूं, मैं सिर्फ अल्लाह से डरता हूं. मेरे साथ अल्लाह के सिवा कोई नहीं है’.

सरेंडर करने से किया इनकार

SSP अनायत अली चौधरी ने बताया कि मस्जिद के बाहर से भी घोषणाएं की गईं, लेकिन भट ने सरेंडर करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा ‘रात करीब 2:45 बजे उसने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई’. अली ने बताया कि सुरक्षा बलों ने बहुत संयम बरता, क्योंकि भट मस्जिद के अंदर से फायरिंग कर रहा था.मस्जिद को नुकसान न पहुंचे, इसके लिए सुरक्षाबल बेहद संयम और सावधानी के साथ ऑपरेशन चलाया.

Kulgam, Jammu & Kashmir | Based on specific intelligence from the Jammu and Kashmir Police , a joint operation, Operation Zangalpura, was launched early this morning by the Indian Army, Jammu and Kashmir Police, and Central Reserve Police Force in the general area of Zangalpura, Kulgam

During the operation, the terrorist took refuge inside a mosque. Security forces exercised exemplary restraint to preserve the sanctity of the religious place and neutralised the terrorist with precision after forcing him to move out of the mosque premises. The operation is currently in progress: Chinar Corps, Indian Army

— ANI November 18, 2026

उन्होंने बताया कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई और निर्धारित ऑपरेशनल नियमों के तहत कार्रवाई की गई. सुरक्षाबलों का मकसद आतंकी को जिंदा पकड़ना और संभव हो तो उसे सरेंडर कराकर इस ऑपरेशन को अंजाम देना था. लेकिन लतीफ आखिरकार मारा गया. SSP ने कहा कि पुलिस काफी समय से लतीफ पर नजर रख रही थी. पुख्ता खुफिया जानकारी मिलने के बाद जम्मूकश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों ने मिलकर यह ऑपरेशन शुरू किया.

16 नवंबर को मारा गया था उमर निसार डार

दरअसल. 16 नवंबर को कुलगाम के लारू इलाके में मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक आतंकी का शव और हथियार बरामद किए गए थे. मारे गए आंतकी की पहचान उमर निसार डार के तौर पर हुई थी. जो LeT कमांडर लतीफ अहमद भट का साथी था और हाल ही में आतंकी संगठन लश्करएतैयबा में शामिल हुआ था. इस मुठभेड़ में लतीफ भट जख्मी हो गया था. इसके बाद बाकी आतंकियों की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. 17 नवंबर को सुरक्षाबलों का आतंकियों से दोबारा संपर्क हुआ और इलाके में घेराबंदी जारी रखी गई.

CRPF के नाके पर आतंकी हमला

11 नवंबर को मीर बाजार के पास अखरान इलाके में CRPF के नाके पर भी आतंकी हमला हुआ था, जिसमें तीन जवान घायल हुए थे. इसी हमले के बाद से सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश में लगातार अभियान चला रहे हैं. लतीफ भट एक मस्जिद के अंदर छिपा हुआ था. सुरक्षाबलों ने उसे कई बार आत्मसमर्पण करने का मौका दिया और बाहर आकर सरेंडर करने की अपील की, लेकिन उसने सरेंडर करने से इनकार कर दिया.