देश में बाइक टैक्सी चलाने वालों और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर हो सकती है. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यों से अपील की है कि वे केंद्र सरकार की मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइंस 2025 को लागू करें. इन नियमों के तहत निजी मोटरसाइकिलों को भी Ola, Uber और Rapido जैसे ऐप के जरिए यात्रियों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने की अनुमति दी जा सकती है.

बुधवार को 13वें नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन डिसेबिलिटी में बोलते हुए गडकरी ने कहा कि ऐप आधारित टैक्सी और डिलीवरी सेवाएं देश के युवाओं के लिए रोजगार के नए मौके बना सकती हैं. उन्होंने बताया कि जुलाई में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से नए दिशानिर्देश जारी किए गए थे, लेकिन अब तक राजस्थान ने इन्हें पूरी तरह लागू किया है. वहीं, हरियाणा और उत्तर प्रदेश ने इन्हें कुछ हद तक ही अपनाया है.
निजी बाइक से भी यात्रियों को ले जाने की अनुमति
के मुताबिक, फिलहाल सिर्फ तीन राज्यों ने निजी यानी नॉनट्रांसपोर्ट मोटरसाइकिलों को एग्रीगेटर ऐप के जरिए यात्रियों को ले जाने की पूरी अनुमति दी है. वह बाकी राज्यों को भी इसके लिए तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन सेवाओं से युवाओं को कमाई का अवसर मिल सकता है.
मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइंस 2025 के आने से बाइक टैक्सी कारोबार को लंबे समय से जिस नियम की जरूरत थी, वह स्पष्ट हुआ है. अब राज्य सरकारें चाहें तो निजी बाइक को भी साझा यात्रा के लिए ऐप आधारित प्लेटफॉर्म से जोड़ने की अनुमति दे सकती हैं.
इस फैसले से जैसे प्लेटफॉर्म को राहत मिल सकती है. ये कंपनियां कई जगह बाइक टैक्सी सेवाएं चला रही थीं, लेकिन उनके कामकाज को लेकर कानूनी स्थिति साफ नहीं थी. कर्नाटक जैसे राज्यों में बाइक टैक्सी पर रोक के कारण विवाद और विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिले थे.
सरकार का मकसद क्या है?
गडकरी इससे पहले भी राज्यों को पत्र लिखकर निजी मोटरसाइकिलों से यात्रियों को ले जाने की अनुमति देने की अपील कर चुके हैं. मंत्रालय की गाइडलाइंस में सुरक्षा, यात्रियों की सुविधा और ड्राइवरों की भलाई का ध्यान रखते हुए आसान नियम बनाने की बात कही गई है.
सरकार का मानना है कि निजी बाइक को एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म से जोड़ने पर ट्रैफिक का दबाव और वाहनों से होने वाला प्रदूषण कम हो सकता है. इसके अलावा लोगों को कम खर्च में आनेजाने की सुविधा मिलेगी. इससे छोटे स्तर पर सामान पहुंचाने यानी हाइपरलोकल डिलीवरी और रोजगार के अवसर भी बढ़ सकते हैं.
2020 के नियमों में क्यों हुआ बदलाव?
सड़क परिवहन मंत्रालय ने साल 2020 में मोटर व्हीकल एक्ट, 1988 की धारा 93 के तहत पहली बार मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइंस जारी की थीं. इसके बाद देश में साझा सफर की सेवाओं में तेजी से बदलाव आया. बाइक शेयरिंग, इलेक्ट्रिक वाहन और ऑटोरिक्शा की ऐप आधारित सेवाओं की मांग बढ़ी.



