चीन के विशाल सबमरीन बेड़े और हिंद महासागर में बढ़ती मौजूदगी के बीच भारत ने अपनी अंडरवाटर ताकत बढ़ाने का बड़ा प्लान तैयार किया है. जर्मनी की कंपनी TKMS का कहना है, P75 सिर्फ 6 पनडुब्बियां बनाने का प्रोजेक्ट नहीं है, यह भारत को ग्लोबल सबमरीन मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने का मौका है.

P75 प्रोजेक्ट में भारतीय नौसेना के लिए 6 आधुनिक स्टेल्थ पनडुब्बियां बनेंगी. प्रोजेक्ट की कीमत करीब 80 हजार करोड़ रुपये रखी गई है. मुकाबला दो साझेदारियों में है. इसमें TKMS और मझगांव डॉक बनाम Navantia और L&T शामिल हैं.
चीन की चुनौती क्या है?
चीन परमाणु और पारंपरिक पनडुब्बियों का बेड़ा तेजी से बढ़ा रहा है. हिंद महासागर में चीनी नौसेना की गतिविधि लगातार बढ़ रही है. समुद्री व्यापार मार्गों और रणनीतिक मौजूदगी को लेकर प्रतिस्पर्धा तेज है. पाकिस्तान को भी चीन से 8 Hangorक्लास पनडुब्बियां मिल रही हैं, जो भारत के लिए दोहरी चुनौती है.
चीन का मुकाबला करने के लिए भारत की अंडरवाटर रणनीति अहम है. पनडुब्बियां समुद्र में भारत के लिए सबसे बड़ी ताकत हैं. इनसे दुश्मन की निगरानी, समुद्री रास्तों पर दबाव, युद्धपोतों को चुनौती और रणनीतिक deterrence यानी प्रतिरोधक क्षमता सुनिश्चित की जाती है.
भारत को सिर्फ पनडुब्बियां खरीदनी नहीं हैं, बल्कि उन्हें खुद डिजाइन, बनाना, अपग्रेड और निर्यात करने की क्षमता भी विकसित करनी है.
P75 में क्या खास तकनीक मिलेगी?
AIP तकनीक यानी एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन और आधुनिक लिथियमआयन बैटरी सिस्टम काफी महत्वपूर्ण है. AIP से डीजलइलेक्ट्रिक पनडुब्बी बिना सतह पर आए लंबे समय तक पानी के अंदर रह सकती है. इससे स्टेल्थ क्षमता बढ़ती है और बारबार ऊपर आने की जरूरत नहीं पड़ती. चीन की बढ़ती गतिविधियों के बीच यह तकनीक भारतीय नौसेना को हिंद महासागर में लंबे समय तक निगरानी और ऑपरेशन की ताकत देगी.
भारत बनेगा ग्लोबल हब
TKMS के CEO ओलिवर बुर्कहार्ड का प्रस्ताव साफ है कि शुरुआत भारतीय नौसेना के लिए 6 पनडुब्बियों से होगी, लेकिन यहां रुकना नहीं है. भारत में ऐसा इकोसिस्टम बनेगा जो भविष्य में दूसरे देशों की नौसेनाओं के लिए भी पनडुब्बियां बनाएगा. इससे चीन के बढ़ते रक्षा निर्यात के मुकाबले भारत को नई रणनीतिक और औद्योगिक ताकत मिलेगी.
पूरी डिजाइन और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर.
TKMS ने कहा है कि भारत को सिर्फ असेंबली तक सीमित नहीं रखा जाएगा. डिजाइन और निर्माण की पूरी तकनीकी जानकारी दी जाएगी. भारतीय इंजीनियर भविष्य में खुद डिजाइन, मॉडिफाई और अपग्रेड कर सकेंगे. अगर यह ट्रांसफर सही से हुआ, तो भारत लंबे समय तक विदेशी कंपनियों पर निर्भर नहीं रहेगा.
चीन से मुकाबला सिर्फ बेड़े का नहीं, फैक्ट्री का है
चीन की ताकत सिर्फ पनडुब्बियों की संख्या में नहीं है, बल्कि उसकी विशाल जहाज निर्माण क्षमता और तेजी से प्लेटफॉर्म बनाने वाले औद्योगिक ढांचे में है. ऐसे में भारत के सामने दोहरी चुनौती है. पहली ये कि नौसेना की तत्काल जरूरत के लिए आधुनिक पनडुब्बियां और दूसरी भविष्य के लिए ऐसा औद्योगिक आधार जो लगातार युद्धपोत और सबमरीन बना सके. P75 इसी दिशा में सबसे बड़ा कदम हो सकता है.
हिंद महासागर से दुनिया के प्रमुख व्यापार और ऊर्जा मार्ग गुजरते हैं. चीन की बढ़ती मौजूदगी के बीच भारत को अपनी समुद्री निगरानी, युद्ध क्षमता और प्रतिरोधक ताकत मजबूत करनी ही होगी.
P75 सिर्फ 6 पनडुब्बियों का सौदा नहीं है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यह भारत की भविष्य की समुद्री रणनीति, रक्षा आत्मनिर्भरता और ग्लोबल निर्माण क्षमता से जुड़ा प्रोजेक्ट है.



