दिवाली की रात दिल्ली में पटाखों के धुएं से प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया, जो लोगों के लिए चिंता का सबब है. वहीं इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक भी शुरू हो गई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने दिल्ली में वायु गुणवत्ता निगरानी पर गंभीर चिंता जताई है.उन्होंने
दावा किया है कि दिवाली की रात राजधानी के 39 प्रदूषण निगरानी स्टेशनों में से 25 स्टेशनों पर PM2.5 का डेटा दर्ज नहीं हुआ.

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कांग्रेस नेता अजय माकन ने बताया कि जिन 9 स्टेशनों पर डेटा उपलब्ध था, वहां प्रदूषण का औसत स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन की 24 घंटे की सीमा से 38.4 गुना अधिक दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि 89 नवंबर की रात 2 बजे से 3 बजे के बीच महत्वपूर्ण डेटा गायब था, जबकि उपलब्ध डेटा वाले 9 स्टेशनों पर प्रदूषण का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन की 24 घंटे की सीमा से 38.4 गुना अधिक था.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के डेटा का दिया हवाला
माकन ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के डेटा का हवाला देते हुए कहा कि 89 नवंबर की रात 2 बजे से 3 बजे के बीच 25 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर PM2.5 की कोई रीडिंग दर्ज नहीं की गई. CPCB के डेटा के अनुसार, 89 नवंबर की रात 2:00 बजे से 3:00 बजे के बीच दिल्ली के 25 स्टेशनों पर PM2.5 की कोई रीडिंग दर्ज नहीं की गई. ये उन 39 स्टेशनों में से हैं, जिनका डेटा पिछली दिवाली की रात भी दर्ज किया गया था’.
उन्होंने उन 25 मॉनिटरिंग स्टेशनों की सूची भी दी, जहां इस दौरान रीडिंग उपलब्ध नहीं थी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इनमें आनंद विहार, अशोक विहार, अया नगर, बवाना, CRRI मथुरा रोड, चांदनी चौक, द्वारका सेक्टर 8, IMD लोधी रोड, ITO, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, मंदिर मार्ग, मुंडका, NSIT द्वारका, नजफगढ़, नरेला, नेहरू नगर, नॉर्थ कैंपस DU, ओखला फेज 2, पंजाबी बाग, पूसा, आर के पुरम, शादीपुर, सिरी फोर्ट, श्री अरबिंदो मार्ग और वजीरपुरट शामिल हैं.
9 स्टेशनों पर दर्ज प्रदूषण के स्तर का जिक्र
बाकी 9 स्टेशनों पर दर्ज प्रदूषण के स्तर का जिक्र करते हुए माकन ने बताया कि रात 2 बजे से 3 बजे के बीच PM2.5 का औसत स्तर 576 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रहा. पिछली दिवाली पर इसी समय के दौरान यह स्तर 562 µg/m³ था, यानी इसमें 2.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.
दिवाली की रात 2 बजे: दिल्ली के 39 में से 25 स्टेशनों पर PM2.5 का आँकड़ा दर्ज नहीं
8 से 9 नवंबर की रात 2 से 3 बजे के बीच CPCB के data अनुसार दिल्ली के 25 स्टेशनों पर PM2.5 का कोई आँकड़ा दर्ज नहीं हुआ। ये उन 39 स्टेशनों में से हैं जिनका आँकड़ा पिछली दिवाली की रात भी दर्ज है।
इन 25 स्टेशनों का आँकड़ा इस घंटे दर्ज नहीं हुआ: Anand Vihar, Ashok Vihar, Aya Nagar, Bawana, CRRI Mathura Road, Chandni Chowk, Dwarka Sector 8, IMD Lodhi Road, ITO, Jawaharlal Nehru Stadium, Mandir Marg, Mundka, NSIT Dwarka, Najafgarh, Narela, Nehru Nagar, North Campus DU, Okhla Phase 2, Punjabi Bagh, Pusa, R K Puram, Shadipur, Sirifort, Sri Aurobindo Marg, Wazirpur।
जिन 9 स्टेशनों का इस घंटे दोनों दिवाली का आँकड़ा है, वहाँ औसत PM2.5 576 µg/m³ रहा, WHO की 24 घंटे की सीमा का 38.4 गुना। पिछली दिवाली इसी घंटे इन्हीं स्टेशनों पर यह 562 था, यानी इस बार 2.5% ज़्यादा।
शाम 6 बजे से हर घंटे का औसत PM2.5 :
शाम 6 से: 141, पिछली दिवाली 107
रात 7 से: 181, पिछली दिवाली 146
रात 8 से: 265, पिछली दिवाली 222
रात 9 से: 403, पिछली दिवाली 354
रात 10 से: 506, WHO सीमा का 33.7 गुना
रात 11 से: 515, WHO सीमा का 34.4 गुना
रात 12 से: 610, WHO सीमा का 40.6 गुना
रात 1 से: 597, WHO सीमा का 39.8 गुना
रात 2 से: 576, पिछली दिवाली 562#Diwali2026 #DelhiPollution
हवा WHO सीमा से 38.4 गुना भारी, फिर भी 25 स्टेशनों का आँकड़ा दर्ज नहीं।
https://t.co/o05GCfErKr
— Ajay Maken November 9, 2026
उन्होंने कहा, ‘जिन 9 स्टेशनों पर दिवाली की दोनों रातों के लिए इस समय का डेटा उपलब्ध है, वहां PM2.5 का औसत स्तर 576 µg/m³ रहा जो WHO की 24 घंटे की सीमा से 38.4 गुना अधिक है. पिछली दिवाली पर इन्हीं स्टेशनों पर इसी समय के दौरान औसत स्तर 562 µg/m³ था, जिसका मतलब है कि इस साल इसमें 2.5% की वृद्धि हुई है’.
माकन ने दिवाली की दोनों रातों को शाम 6 बजे के बाद के औसत प्रति घंटा PM2.5 स्तरों की तुलना भी साझा की. उनकी पोस्ट में दिए गए आंकड़ों के अनुसार, शाम 6 बजे PM2.5 का औसत स्तर 141 g/m³ था, जबकि पिछली दिवाली पर यह 107 g/m³ था। यानी इसमें 31.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. शाम 7 बजे यह 181 g/m³ था, जबकि पिछली दिवाली पर 146 g/m³ था; यानी इसमें 23.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई. रात 8 बजे, औसत स्तर 265 g/m³ था, जबकि पिछली दिवाली पर यह 222 g/m³ था, जो 19.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है. रात 9 बजे यह 403 g/m³ तक पहुंच गया, जबकि पिछली दिवाली पर 354 g/m³ था; यानी इसमें 13.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई.
आंकड़ों से यह भी पता चला कि रात 10 बजे PM2.5 का स्तर 506 g/m³ था, जो WHO की सीमा से 33.7 गुना अधिक है. रात 11 बजे यह 515 g/m³ तक पहुंच गया, जो WHO की सीमा से 34.4 गुना अधिक है. रात 12 बजे, औसत स्तर 610 g/m³ तक पहुंच गया, जो WHO की सीमा से 40.6 गुना अधिक है. इसके बाद, रात 1 बजे यह 597 g/m³ रहा और फिर रात 2 बजे घटकर 576 g/m³ हो गया.
माकन ने इस बात पर भी जोर दिया कि इस दौरान कई मॉनिटरिंग स्टेशनों से आंकड़े नहीं मिल पाए, फिर भी प्रदूषण का स्तर काफी ऊंचा रहा.उन्होंने कहा, ‘वायु प्रदूषण का स्तर WHO की सीमा से 38.4 गुना अधिक है और यह तब है जब 25 मॉनिटरिंग स्टेशनों का डेटा रिकॉर्ड ही नहीं हो पाया’.
आम आदमी पार्टी ने भी उठाए सवाल
इस बीच आम आदमी पार्टी ने भी दिल्ली के प्रदूषण को लेकर सवाल खड़े किए है. उन्होंने सरकार पर AQI डेटा में हेरफेर करने का आरोप लगाया और प्रदूषण के सही आंकड़े मांगे. भारद्वाज ने आरोप लगाया कि मॉनिटरिंग स्टेशन बंद कर दिए गए हैं और दिल्ली के दूरदराज, हरेभरे इलाकों में 20 नए AQI स्टेशन लगाए गए हैं. उन्होंने दावा किया कि रीडिंग में हेरफेर करने के लिए प्रदूषित जगहों पर मॉनिटरिंग स्टेशनों पर पानी छिड़का जा रहा है. उन्होंने कहा AQI 3000 पार हो गया है.
This is my video of last night
AQI crossed 3000 https://t.co/imaWaV668L
— Saurabh Bharadwaj November 9, 2026
उन्होंने कहा, ‘सरकार का डेटा धोखाधड़ी पर आधारित है. हमने दिखाया कि कैसे मॉनिटरिंग स्टेशन बंद कर दिए गए, और कैसे दिल्ली के दूरदराज, हरेभरे इलाकों में 20 नए AQI स्टेशन लगाए गए. रीडिंग में हेरफेर करने के लिए प्रदूषित जगहों पर मॉनिटरिंग स्टेशनों पर सीधे पानी छिड़का जा रहा है. लोग सरकार के AQI नंबरों पर भरोसा नहीं करते; मैं तो बिल्कुल नहीं करता’उन्होंने चेतावनी दी कि इतने लेवल पर PM 2.5 पार्टिकल्स ब्लडस्ट्रीम में चले जाते हैं और दिल की बीमारियों वाले लोगों में हार्ट अटैक और अस्थमा वाले बच्चों में रेस्पिरेटरी फेलियर का कारण बन सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘गलत नंबर बताकर सरकार लोगों की जान से खेल रही है’ सरकार को मेरा मैसेज है. अगर आप पटाखों को बढ़ावा दे रहे हैं, तो इसकी ज़िम्मेदारी लें और पूरी ज़िम्मेदारी लें। आप फ्रॉड नहीं कर सकते आपको सच बताना होगा’ उन्होंने कहा, ‘ज़िम्मेदारी लें और जनता को सही AQI बताएं, नहीं तो कमज़ोर नागरिक बीमार, बुज़ुर्ग और बच्चे अपनी जान गंवा सकते हैं’.
‘दिल्ली की हवा में ज़हर घुल चुका है…’
इधर दिल्ली नगर निगम की पूर्व मेयर और आम आदमी पार्टी की नेता शैली ओबेरॉय को चेस्ट कंजेशन के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शैली को सांस लेने में हुई परेशानी के बाद अस्पताल ले जाया गया. बीमार होने के बाद शैली ने एक्स पर एक पोस्ट की है, जिसमें वो अस्पताल के बेड पर ऑक्सीजन मास्क पहने और कैनुला लगाकर बैठी हैं. उन्होंने बीजेपी पर प्रदूषण के लिए कोई इंतजाम न करने के आरोप लगाते हुए सवाल पूछे हैं.
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए शैली ओबेरॉय ने कहा ‘दिल्ली की हवा में ज़हर घुल चुका है’ AQI खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है और हर संस के साथ लोगों की सेहत पर खतरा बढ़ रहा है. आखिर दिल्ली की जनता कब तक इस जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर रहेगी. BJP सरकार को जवाब देना होगा. सिर्फ बयानबाज़ी नहीं, प्रदूषण पर ठोस कार्रवाई चाहिए. दिल्ली को साफ हवा चाहिए, खोखले दावे नहीं!. सोचो बच्चों और बुज़ोर्गो का क्या हाल हो रहा होगा!.
At Present
दिल्ली की हवा में ज़हर घुल चुका है। AQI खतरनाक स्तर पर पहुँच चुका है और हर साँस के साथ लोगों की सेहत पर खतरा बढ़ रहा है।आखिर दिल्ली की जनता कब तक इस जहरीली हवा में साँस लेने को मजबूर रहेगी?
BJP सरकार को जवाब देना होगा। सिर्फ बयानबाज़ी नहीं, प्रदूषण पर ठोस कार्रवाई चाहिए।
दिल्ली को साफ हवा चाहिए, खोखले दावे नहीं!
सोचो बच्चों और बुज़ोर्गो का क्या हाल हो रहा होगा!
— Dr. Shelly Oberoi November 8, 2026
इस बीच, दिवाली के जश्न के एक दिन बाद, सोमवार सुबह दिल्ली की हवा की गुणवत्ता खराब होकर ‘गंभीर’ श्रेणी के करीब पहुंच गई. वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के स्तर को छू गया. राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में घना स्मॉग छा गया, जिससे सुबह के समय दृश्यता काफी कम हो गई. इंदरलोक इलाके के आसपास स्मॉग की एक घनी परत साफ देखी जा सकती थी, जबकि शहर के कई अन्य हिस्सों में भी धुंध छाई रही. हवा की खराब गुणवत्ता और कम दृश्यता के कारण स्थानीय निवासियों की चिंताएं बढ़ गई हैं.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, गाजीपुर के आसपास AQI 418 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है, जबकि अक्षरधाम के आसपास यह 337 रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है.



