गुजरात, पंजाब और हरियाणा के बीच व्यापारिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करने के साथ रेल आधारित माल परिवहन को बढ़ावा देने तथा लॉजिस्टिक्स लागत कम करने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल, उत्तर रेलवे के अंबाला एवं फिरोजपुर मंडलों तथा केंद्रीय भंडारण निगम के साथ मिलकर ट्रेड मीट 2026 का आयोजन किया. रेलवे एवं केंद्रीय भंडारण निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किसानों, व्यापारियों, राइस मिल संचालकों, उद्योगपतियों, निर्यातकों, आयातकों, ट्रांसपोर्टरों और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

सम्मेलन में गुजरात के गांधीधाम एवं मेहसाणा क्षेत्र को पंजाब और हरियाणा के प्रमुख कृषि, औद्योगिक एवं व्यापारिक केंद्रों से जोड़ने तथा दोनों दिशाओं में रेल माल परिवहन की नई संभावनाओं को विकसित करने पर व्यापक विचारविमर्श किया गया.
ऐतिहासिक परिवर्तन के दौर से गुजर रहा रेलवे
ट्रेड मीट को संबोधित करते हुए पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक वेद प्रकाश ने कहा कि भारतीय रेलवे आज ऐतिहासिक परिवर्तन के दौर से गुजर रही है. उन्होंने कहा कि आज भारतीय रेलवे की भूमिका केवल यात्रियों और माल को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने तक सीमित नहीं है.
रेलवे देश के आर्थिक विकास, औद्योगिक विस्तार, कृषि उत्पादों के लिए नए बाजार विकसित करने और भारतीय उत्पादों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. हमारा लक्ष्य है कि व्यापारियों की परिवहन लागत कम हो, किसानों को बड़े बाजार मिलें, उद्योगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिले और निर्यातकों को विश्वसनीय लॉजिस्टिक्स सुविधाएं उपलब्ध हों.
कैसे बेहतर हो माल ढुलाई?
वेद प्रकाश ने इस बात पर जोर दिया कि दोतरफा माल परिवहन से लागत घटेगी और इससे रेलवे की कार्यक्षमता बढ़ेगी. उन्होंने गुजरात, पंजाब और हरियाणा के बीच दोतरफा रेल माल परिवहन की संभावनाओं पर विशेष जोर देते हुए कहा कि मालगाड़ियों के बेहतर उपयोग के लिए दोनों दिशाओं में पर्याप्त माल की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है.
कैसे एक राज्य का सामान दूसरे तक पहुंचाया जाए?
बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि यदि पंजाब और हरियाणा से चावल, आलू, खाद्यान्न एवं निर्यात कंटेनर लेकर मालगाड़ियां गुजरात आती हैं, तो हमारा प्रयास होना चाहिए कि वापसी में भी ये मालगाड़ियां गुजरात से आयातित टिम्बर, नमक, उर्वरक, औद्योगिक उत्पाद एवं आयात कंटेनर लेकर उत्तर भारत जाएं. इससे खाली रेकों की आवाजाही कम होगी, वैगनों का बेहतर उपयोग होगा और माल परिवहन की लागत को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाया जा सकेगा.
बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि रेलवे का उद्देश्य केवल एक दिशा में माल परिवहन बढ़ाना नहीं, बल्कि दोनों दिशाओं में संतुलित और नियमित माल परिवहन का ऐसा मॉडल विकसित करना है, जिससे व्यापारियों, उद्योगों और रेलवे सभी को लाभ मिल सके.
गुजरात के बंदरगाह का बेहतर उपयोग
बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि गुजरात के बंदरगाहों और उत्तर भारत के व्यापारिक केंद्रों के बीच अपार संभावनाएं हैं. कांडला, मुंद्रा और टूनाटेकरा जैसे बंदरगाहों के साथ गांधीधाम का टिम्बर एवं साल्ट क्लस्टर, पालनपुरडीसा का आलू उत्पादन क्षेत्र तथा अहमदाबादसाणंद का औद्योगिक क्षेत्र व्यापारिक गतिविधियों पंजाब और हरियाणा के कृषि एवं औद्योगिक उत्पादों को गुजरात के बंदरगाहों तक पहुंचाने तथा गुजरात के बंदरगाहों से आयातित वस्तुओं को उत्तर भारत के बाजारों तक पहुंचाने में रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है. इन व्यापारिक मार्गों पर नियमित और संतुलित माल परिवहन विकसित करते हैं, तो इससे किसानों, व्यापारियों, उद्योगपतियों और निर्यातकों को व्यापक लाभ मिलेगा.
बेहतर हो सप्लाई चेन
बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि रेलवे और केंद्रीय भंडारण निगम के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जिससे कि व्यापारियों को केवल स्टेशन से स्टेशन तक माल परिवहन की सुविधा नहीं, बल्कि संपूर्ण सप्लाई चेन का समाधान चाहिए. व्यापारी चाहता है कि उसका माल खेत, फैक्ट्री, राइस मिल या गोदाम से उठकर सुरक्षित रूप से खरीदार, बंदरगाह या अंतिम बाजार तक पहुंचे. इसके लिए रेलवे, केंद्रीय भंडारण निगम और लॉजिस्टिक्स कंपनियों को मिलकर एंडटूएंड परिवहन समाधान विकसित करने होंगे.
रेलवे तुरंत करेगा इंतजाम
बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि किस स्थान से कितना माल उपलब्ध है, उसे कहां भेजना है, किस मौसम में उसकी मांग अधिक रहती है और किन सुविधाओं की आवश्यकता है इस पर जोर दिया गया.



