भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास रहा. देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के शेयरों में BSE पर करीब 3 फीसदी की शानदार तेजी देखने को मिली. इस उछाल के साथ शेयर ने 2,251 रुपये का अपना नया ऑल टाइम हाई छू लिया. इस मजबूती से न सिर्फ निवेशकों की कमाई हुई है, बल्कि ग्लोबल स्तर पर भारत का कद भी बड़ा हुआ है. सितंबर के आखिरी हफ्ते में शेयर बाजार में कदम रखने वाली इस कंपनी ने महज कुछ ही हफ्तों में दुनिया के बड़ेबड़े दिग्गज एक्सचेंजों को पीछे छोड़ दिया है.

ग्लोबल दिग्गजों को ऐसे छोड़ा पीछे

मार्केट कैपिटलाइजेशन के मोर्चे पर NSE ने बड़ी छलांग लगाई है. अमेरिकी डॉलर के हिसाब से देखें, तो NSE अब दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा लिस्टेड स्टॉक एक्सचेंज ऑपरेटर बन गया है. कंपनी का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 59.7 अरब डॉलर यानी लगभग 5.56 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इस दौड़ में NSE ने हांगकांग के एक्सचेंज HKEX और अमेरिका के दिग्गज टेक एक्सचेंज Nasdaq को पछाड़ दिया है. HKEX का मार्केट कैप 58.1 अरब डॉलर और Nasdaq का 57.7 अरब डॉलर है. ये रैंकिंग दुनिया भर के उन स्टॉक एक्सचेंजों की है, जो शेयर बाजार में लिस्टेड हैं.

अक्टूबर के निचले स्तर से 37 फीसदी की छलांग

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के शेयर का हालिया प्रदर्शन हर किसी को चौंका रहा है. अक्टूबर 2026 में ये स्टॉक फिसलकर 1,640.25 रुपये के अपने ऑल टाइम लो स्तर पर आ गया था. हालांकि, इसके बाद शेयर ने जबरदस्त वापसी की और उस निचले स्तर से अब तक 37 फीसदी की शानदार बढ़त दर्ज की है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अगर शॉर्ट टर्म के आंकड़ों पर नजर डालें, तो बीते एक महीने में ये शेयर 28 फीसदी चढ़ चुका है. वहीं, पिछले सिर्फ एक हफ्ते के भीतर ही इसमें 11 फीसदी का उछाल आया है.

क्या है आनंद राठी रिसर्च का नया टारगेट

शेयर में जारी इस मजबूती के बीच ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी रिसर्च ने NSE पर अपनी कवरेज शुरू की है. ब्रोकरेज ने निवेशकों को इस स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह दी है. फर्म ने इसके लिए 2,381 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है. ये टारगेट पिछले बंद भाव से करीब 9 फीसदी की बढ़त का संकेत देता है. ब्रोकरेज का मानना है कि भारत के कैपिटल मार्केट में NSE की मजबूत पकड़ और लगातार बढ़ रही रिटेल निवेशकों की भागीदारी इसे लॉन्ग टर्म के लिए एक बेहतरीन निवेश विकल्प बनाती है.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.