पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ हुई झड़प के दौरान मारपीट किए जाने से एक बीजेपी कार्यकर्ता की मौत हो गई. यह घटना उत्तर 24 परगना के पानीहाटी में तब शुरू हुई जब एक स्थानीयकारोबारी के साथ मारपीट की गई.मृतक की पहचान अरूप साहा के रूप में हुई है, जो पानीहाटी नगरपालिका के 14 नंबर वार्ड की बीजेपी सचिव रुमा साहा के पति हैं.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम रमा साहा ने एक कारोबारी पर हमले का विरोध किया था. इस पर पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने उन्हें भलाबुरा कहा. पत्नी के साथ दुर्व्यवहार होता देख अरूप साहा ने बीचबचाव किया जिसके बाद उन पर हमला कर दिया गया. आरोप है किकुछ युवकों ने उन्हें धक्का दिया इसके बाद वो गिर गए.

इलाज के दौरान हुई मौत

इस हमले में अरूप साहा गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें काफी चोटें आई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके बाद उन्हें सागर दत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था, लेकिन रविवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया. उनकी मौत से हड़ंकप मच गया है.

TMC से BJP में आए कार्यकर्ताओं पर आरोप

इधर मृतक की पत्नी रमा साहा ने आरोप लगाया है कि इस घटना के पीछे तृणमूल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए कुछ कार्यकर्ताओं का हाथ था. पीड़ित की पत्नी ने यह भी आरोप लगाया कि ये कार्यकर्ता पार्टी में लगातार अशांति फैला रहे थे.

बीजेपी विधायक ने किया इलाके का दौरा

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया है. पानीहाटी की बीजेपी विधायक रत्ना देबनाथ ने इलाके का दौरा किया और बीजेपी में शामिल हुए तृणमूल के पूर्व सदस्यों पर अशांति फैलाने का आरोप लगाया. साथ ही ये भी कहा कि स तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी. उन्होंने कहा कि टीएमसी के उपद्रवी आज बीजेपी में घुस रहे हैं और हमले कर रहे हैं.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की जांच पड़ताल की जा रही है. उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस इस पूरी घटना की तफ्तीश में जुट गई है और लोगों से पूछताथ कर रही है. इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं.