Telangana Frog Swallows Cobra Snake: आमतौर हम सुनते या देखते हैं कि सांप ने मेंढक निगल लिया, लेकिन तेंलगाना में एक चौंका देने वाली घटना घटी. यहां एक मेंढक ने सांप को निगल लिया. मेंढक द्वारा सांप को निगलने की ये हैरान कर देने वाली घटना तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले के बुरगाम्पाडु में घटी. मेंढ़क द्वारा सांप को निगलने का एक वीडियो भी सामने आया है. ये घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

जानकारी के अनुसार, बुर्गमपाडु में रहने वाले गुंडे सरय्या के घर के आंगन में एक जोरदार आवाज सुनाई दी. आवाज सुनकर परिवार के सदस्य ये जानने के लिए बाहर आए कि ये आवाज किस चीज की थी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सभी आंगन में बने नाले की ओर गए. तभी वहां उन्होंने देखा कि एक बड़ा मेंढक कोबरा सांप निगल रहा था. गुंडे सरय्या के परिवार के सदस्य मेंढक को कोबरा निगलते देख डरे भी और अचिंभित भी रह गए. इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई.
मेंढक को कोबरा निगलते देख स्थानीय ग्रामीण भी दंग
मेंढक को कोबरा निगलते देख स्थानीय ग्रामीण भी दंग रह गए. ग्रामीणों ने मेंढक द्वारा सांप के निगलने के दुर्लभ दृश्य को मोबाइल फोन में कैद कर लिया. ये वीडियो अब वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बड़े से मेंढक ने सांप ने को मुंह में भर रखा है और निगल रहा है. मेंढक द्वारा सांप को निगलने की बात सुनने में भले थोड़ी अजीब लगे, लेकिन इस प्राकृतिक घटना को देखकर लोग अचंभित रह गए हैं.
मेंढक के सांप को निगलने की ये कोई पहली घटना नहीं
हालांकि, आपको बता दें कि मेंढक द्वारा सांप को निगलने की ये कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जहां बड़े से मेंढक ने सांप को अपना शिकार बना लिया. इससे पहले इस तरह की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. मेंढक द्वारा सांप को शिकार बनाकर निगलने का ये कोई पहला वीडियो नहीं है.



