Kolhapur Murder: महाराष्ट्र में कोल्हापुर जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की जान ले ली. प्रेमी ने प्रेमिका को खाई में धकेल दिया. मृतक युवती की पहचान तरन्नुम नाइक के रूप में की गई है. हत्या का ये मामला कोल्हापुर के भुदरगढ़ तालुका में शिवदाव नाइकवाड़ी इलाके का बताया जा रहा है. युवती की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

युवती की मौत के बाद उसके परिवार वालों को गहरा सदमा लगा है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। तरन्नुम की मौत के बाद उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पुलिस ने तरन्नुम नाइक की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी प्रेमी का नाम श्रीपाद वदर है. जानकारी के अनुसार, तरन्नुम नाइक इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी. उसकी शादी तय हो चुकी थी.
आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया
इसी बीच आरोपी श्रीपाद वदर ने तरन्नुम का अपहरण किया. आरोप है कि उसने उसे एक खाई में धकेल दिया. खाई में गिरने से तरन्नुम की मौके पर ही मौत हो गई. भुदरगढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी श्रीपाद वदर पुलिस की गिरफ्त में है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. हालांकि हत्या के पीछे का सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है.
पुलिस कई इलाकों में निगरानी भी कर रही
शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ये मान रही है कि हत्या की वजह प्रेमप्रसंग है. फिलहाल भुदरगढ़ पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. कोल्हापुर में अपराध बढ़ रहे हैं, जिसके चलते पुलिस सतर्क हो गई है. पुलिस कई इलाकों में निगरानी भी कर रही है. इसके बावजूद ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं. इससे लड़कियों की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है.



