Trending

चुनाव के बीच में इन राज्य में घटे पेट्रोल डीजल के दाम, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के नीचे

चुनाव के बीच  में इन राज्य में  घटे पेट्रोल डीजल के दाम, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के नीचे

कच्चे तेल की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के बाद स्थिरता आई है। ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे पहुंच गया है। कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव का पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर ज्यादा असर देखने को नहीं मिल रहा है। इस बीच देश में भारतीय तेल कंपनियों ने आज 27 अप्रैल 2024 को ईंधन की नई कीमतें जारी कर दी हैं। देश में हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए भाव जारी किए जाते हैं। कुछ राज्यों में फ्यूल के दाम बढ़े हैं जबकि कुछ प्रदेशों में कीमतें घटी हैं।

आंध्र व ओडिशा में महंगा, बंगाल में सस्ता : आंध्रप्रदेश में पेट्रोल 0.55 पैसे, एमपी में 0.26 पैसे, ओडिशा में 0.16 पैसे और यूपी में 0.17 पैसे महंगा हुआ है, वहीं पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 0.70 पैसे, तमिलनाडु में 0.28 पैसे, राजस्थान में 0.17 पैसे और महाराष्ट्र में 0.66 पैसे सस्ता हुआ है। आइए जानते हैं अन्य राज्यों में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें क्या हैं।

देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21 और डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34, बेंगलुरु में पेट्रोल 99.84 और डीजल 85.93, लखनऊ में पेट्रोल 94.56 और डीजल 87.76, नोएडा में पेट्रोल 94.71 और डीजल 87.96, गुरुग्राम में पेट्रोल 94.80 और डीजल 88.05, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40 और पटना में पेट्रोल 105.44 और डीजल 92.04 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।

प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।ये भी पढ़ें : पहले पुलिस का नहीं कर रहा था मन फिर स्कूटी की डिग्गी चेक की तो उड़े होश

Leave a Reply