: आठवें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बार कर्मचारियों और पेंशनर्स संगठनों ने 3.83 फिटमेंट फैक्टर लागू करने की मांग उठाई है। अगर सरकार इस मांग को मंजूरी देती है, तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। इसमें खास बात यह है कि पे मैट्रिक्स के लेवल3 से लेवल6 तक के कर्मचारियों की नई बेसिक सैलरी 83 हजार रुपये से लेकर 1.35 लाख रुपये से ज्यादा तक पहुंच सकती है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हालांकि, यह बढ़ोतरी फिलहाल एक अनुमानित गणना पर आधारित है।

क्या होता है फिटमेंट फैक्टर?

फिटमेंट फैक्टर वह गुणक होता है, जिसके आधार पर कर्मचारियों की मौजूदा बेसिक सैलरी को बढ़ाकर नया मूल वेतन तय किया जाता है। आसान शब्दों में कहें तो मौजूदा बेसिक सैलरी को फिटमेंट फैक्टर से गुणा करने पर नई बेसिक सैलरी निकलती है।

इसका फॉर्मूला है:

मौजूदा बेसिक सैलरी × फिटमेंट फैक्टर = नई बेसिक सैलरी

छठे वेतन आयोग में 1.86 और सातवें वेतन आयोग में 2.57 फिटमेंट फैक्टर लागू किया गया था। अब आठवें वेतन आयोग के लिए ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ पेंशनर्स एसोसिएशन समेत कर्मचारी और पेंशनर्स संगठन 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं।

लेवल3 से लेवल6 तक कितनी बढ़ सकती है सैलरी?

अगर आठवें वेतन आयोग में 3.83 फिटमेंट फैक्टर को मंजूरी मिलती है, तो अलगअलग पे मैट्रिक्स लेवल के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में इस तरह बदलाव हो सकता है। इस गणना के मुताबिक, लेवल3 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 21,700 रुपये से बढ़कर 83,111 रुपये हो सकती है। वहीं लेवल4 में यह 97,665 रुपये, लेवल5 में 1,11,836 रुपये और लेवल6 में 1,35,582 रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

पे मैट्रिक्स लेवल मौजूदा बेसिक सैलरी अनुमानित नई बेसिक सैलरी संभावित बढ़ोतरी
लेवल1 ₹18,000 ₹68,940 ₹50,940
लेवल3 ₹21,700 ₹83,111 ₹61,411
लेवल4 ₹25,500 ₹97,665 ₹72,165
लेवल5 ₹29,200 ₹1,11,836 ₹82,636
लेवल6 ₹35,400 ₹1,35,582 ₹1,00,182

भत्ते जुड़ने के बाद और बढ़ सकती है सैलरी

यहां ध्यान देने वाली बात है कि ऊपर दिए गए आंकड़े केवल बेसिक सैलरी के अनुमान हैं। कर्मचारियों की कुल मासिक सैलरी में महंगाई भत्ता , मकान किराया भत्ता और परिवहन भत्ता जैसे दूसरे भत्ते भी शामिल होते हैं। इन भत्तों को जोड़ने के बाद कर्मचारियों की कुल सैलरी अलग होगी। हालांकि, अभी 3.83 फिटमेंट फैक्टर को लेकर कोई अंतिम सरकारी मंजूरी नहीं मिली है। आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों और सरकार के फैसले के बाद ही नई सैलरी की वास्तविक तस्वीर साफ होगी।

ये भी पढ़ें: