कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट की वजह से शेयर बाजार में मंगलवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स और निफ्टी करीब एक फीसदी की तेजी के साथ बंद ​हुए. खास बात तो ये है कि शेयर बाजार में लगातार दो दिनों से तेजी देखने को मिल रही है. जहां सेंसेक्स में 1100 से ज्यादा अंकों का इजाफा देखने को मिल चुका है. वहीं दूसरी ओर निफ्टी में 350 से ज्यादा अंकों की तेजी देखने को मिल चुकी है.

शेयर बाजार में तेजी का प्रमुख का कारण बैंकिंग स्टॉक में खरीदारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी भी रही. इस तेजी की वजह से शेयर बाजार निवेशकों को मंगलवार को 4.60 लाख करोड़ रुपए और दो दिनों में 6.71 लाख करोड़ रुपए का फायदा हो चुका है. इससे पहले शेयर बाजार में लगातार 8 हफ्तों तक गिरावट देखने को मिली थी. ऐसे में 9वें हफ्ते की शुरूआत काफी अच्छी हुई है. शेयर बाजार में दो दिनों में करीब 1.5 फीसदी की तेजी देखने को मिल चुकी है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर शेयर बाजार में किस तरह के आंकड़े देखने को मिल रहे हैं.

सेंसेक्स में जबरदस्त उछाल

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में मंगलवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिली. मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंकों की तेजी के साथ 73,067.81 अंकों पर बंद हुआ. जबकि एक दिन पहले सेंसेक्स तेजी के साथ 72,382.47 अंकों पर बंद हुआ था. सेंसेक्स के आंकड़ों को देखें तो दो दिपों में सेंसेक्स में 1,158.11 अंकों की तेजी देखने को मिल चुकी है. 1 अक्टूबर यानी गुरुवार को सेंसेक्स गिरावट के साथ 71,909.70 अंकों पर बंद हुआ था. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में सेंसेक्स में और उछाल देखने को मिल सकता है.

निफ्टी में भी आई तेजी

दूसरी ओर नेशरनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी में भी काफी अच्छी तेजी देखने को मिली. आंकड़ों को देखें तो निफ्टी मंगलवार को 220.35 अंकों की तेजी के साथ 22,776.10 अंकों पर बंद हुई. जबकि एक दिन पहले निफ्टी तेजी के साथ बंद होकर 22,555.75 अंकों पर बंद हुई थी. वैसे निफ्टी में दो कारोबारी दिनों में 354.15 अंकों का उछाल देखने को मिल चुका है. 1 अक्टूबर यानी गुरुवार को निफ्टी 22,421.95 अंकों पर बंद हुआ था. जानकारों की मानें तो वैल्यूएशन में कमी आने की वजह से निफ्टी में बाइंग देखने को मिल रही है. ऐसे में आने वाले दिनों में निफ्टी में और इजाफा देखने को मिल सकता है.

क्यों आया शेयर बाजार में उछाल

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से ट्रेंट के शेयरों में सबसे ज़्यादा 12.78% की बढ़त हुई. कोटक महिंद्रा बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंटरग्लोब एविएशन, एटरनल और एशियन पेंट्स भी बढ़त बनाने वाली कंपनियों में शामिल रहीं. टेक महिंद्रा, टाइटन, बजाज फाइनेंस और आईटीसी के शेयरों में गिरावट देखी गई. ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क, ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.70% गिरकर 98.59 डॉलर प्रति बैरल हो गई. ऑनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ टेक फर्म ‘एनरिच मनी’ के CEO पोनमुडी आर ने कहा कि मंगलवार को भारतीय शेयर बाज़ार में लगातार दूसरे दिन तेज़ी बनी रही और बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए. क्रूड ऑयल की कीमतों में और गिरावट से मैक्रोइकोनॉमिक दबाव कुछ कम हुआ, जिससे बाज़ार के सेंटीमेंट को सहारा मिला.

विदेशी बाजारों के आंकड़े

एशियाई बाज़ारों में जापान का निक्केई 225 इंडेक्स और हैंग सेंग इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ. यूरोप के बाज़ार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. सोमवार को अमेरिकी बाज़ार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे. एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 4,699.14 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

निवेशकों ने 6.71 लाख करोड़

शेयर बाजार में आई इस तेजी की वजह से बीएसई की वैल्यूएशन में भी काफीह अच्छी तेजी देखने को मिली है. निवेशकों की कमाई भी इसी वैल्यूएशन से जुड़ी हुई होती है. आंकड़ों को देखें तो 1 अक्टूबर को बीएसई का मार्केट कैप 4,66,96,636.17 करोड़ रुपए था, जो मंगलवार को बढ़कर 4,73,68,128.89 करोड़ रुपए पर आ गया. इसका मतलब है कि बीएसई की वैल्यूएशन में दो दिनों में 6.71 लाख करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिल चुका है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जबकि सोमवार को बीएसई का वैल्यूएशन 4,69,07,998.51 करोड़ रुपए था. यानी मंगलवार को बीएसई की वैल्यूएशन में 4,60,130.38 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है.