
घर में रखी पुरानी प्लास्टिक की बाल्टी अक्सर इस्तेमाल में नहीं आती और धीरे-धीरे बेकार सामान में शामिल हो जाती है, लेकिन अगर बाल्टी बहुत ज्यादा टूटी या खराब नहीं है तो उसे फेंकने की बजाय आप इसका इस्तेमाल अपने छोटे से गार्डन के लिए कर सकते हैं. पुरानी बाल्टी में एक नहीं बल्कि कई तरह के पौधे लगाए जा सकते हैं. आप बाल्टी किसी भी साइज की इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन अगर आपके घर में जगह कम है तो छोटा साइज बेस्ट हो सकता है. आप बाल्टी में एक नहीं बल्कि कई तरह के पौधे रख सकते हैं, लेकिन हम आपको कुछ ऐसे खुशबूदार फूलों के बारे में बताएंगे जिन्हें घर को सुंदर लुक देने के लिए लगाया जा सकता है.
पुरानी बाल्टी में लगाएं चमेली का पौधा
चमेली अपने सफेद फूलों और तेज खुशबू के लिए जानी जाती है. अगर आपके घर में अच्छी धूप वाली बालकनी या छत है तो बाल्टी में चमेली का पौधा लगाया जा सकता है. इसके लिए बाल्टी के नीचे कुछ ड्रेनेज होल जरूर बनाएं, ताकि पानी बाहर निकल सके. साथ ही, मिट्टी में अच्छी क्वालिटी की गार्डन सॉइल के साथ जैविक खाद मिलाने से पौधे को अच्छी ग्रोथ के लिए पोषक तत्व मिल सकते हैं.
पुरानी बाल्टी में लगाएं मोगरा का पौधा
मोगरा भी घर में लगाने के लिए पसंद किए जाने वाले खुशबूदार फूलों में से एक है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके छोटे सफेद फूल बेहद खूबसूरत दिखते हैं और इनकी खुशबू काफी मनमोहक होती है. पुरानी प्लास्टिक बाल्टी को साफ करके उसमें मोगरे का पौधा लगाया जा सकता है. ध्यान रखें कि बाल्टी में पानी जमा न हो. मोगरे को ऐसी जगह रखें जहां उसे रोजाना धूप मिल सके. समय-समय पर सूखी पत्तियां हटाएं, ताकि पौधे को अच्छा लुक मिल सके.
पुरानी बाल्टी में लगाएं रात की रानी का पौधा
अगर आप चाहते हैं कि घर में शाम और रात के समय खुशबू फैले तो रात की रानी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. इसे पुरानी बाल्टी में लगाने से पहले नीचे कई छोटे छेद कर दें. पौधे को ऐसी जगह रखें जहां रोशनी मिले और बाल्टी का शेप पौधे के हिसाब से होना चाहिए. रात में जब फूल खिलते हैं तो इसकी खुशबू बालकनी या आसपास के हिस्से में महसूस की जा सकती है.
पुरानी बाल्टी में लगाएं रजनीगंधा का पौधा
रजनीगंधा के लंबे डंठल पर खिलने वाले सफेद फूल देखने में खूबसूरत लगते हैं और इनकी खुशबू भी काफी अच्छी होती है. इसे बड़े आकार की प्लास्टिक बाल्टी या कंटेनर में उगाया जा सकता है. रजनीगंधा लगाते समय मिट्टी का अच्छी तरह ड्रेनेज होना जरूरी है. मिट्टी में पानी लंबे समय तक जमा रहने से बल्ब को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए पानी देने से पहले मिट्टी की नमी जरूर चेक करें, ताकि पौधे की ग्रोथ पर कोई खास फर्क न पड़े.



