
कभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, 20 साल तक नहीं लगाया हाथ; जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
Nana Patekar Quit Smoking: नाना पाटेकर ने सिगरेट पीना छोड़ दिया था, लेकिन एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो एक दिन में लगभग 60 सिगरेट पी लिया करते थे. उनकी कार में इतनी सिगरेट की स्मेल आती थी कि कोई बैठना पसंद नहीं करता था.
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का कार्डियक अरेस्ट आने से 75 साल की उम्र में निधन हो चुका है. इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. बता दें नाना पाटेकर अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बेबाक बातों के लिए भी जाने जाते हैं. एक समय ऐसा था जब उन्हें सिगरेट पीने की इतनी आदत थी कि वह एक दिन में करीब 60 सिगरेट तक पी जाते थे, लेकिन एक इमोशनल कर देने वाले किस्से ने उन्हें अपनी इस आदत पर दोबारा सोचने के लिए मजबूर कर दिया था. इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे नहीं, बल्कि अचानक सिगरेट छोड़ने का फैसला कर लिया था. विज्ञापन
रोज 60 सिगरेट पीते थे नाना पाटेकर
नाना पाटेकर ने अपने पुराने स्मोकिंग के दिनों को याद करते हुए एक इंटरव्यू में बताया था कि वह एक दिन में करीब 60 सिगरेट पीते थे. सिगरेट उनकी जिंदगी का हिस्सा बन चुकी थी और यहां तक कि नहाते समय भी वह सिगरेट पीते थे. उनकी स्मोकिंग की आदत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी कार में भी लोग बैठना पसंद नहीं करते थे, क्योंकि उसमें सिगरेट के धुएं की बहुत ज्यादा बदबू आती थी. उन्होंने यह भी कहा था कि उन्होंने शराब इतनी नहीं पी, जितनी सिगरेट पी है.
बहन की एक बात ने बदल दिया फैसला
नाना पाटेकर ने बताया था कि उनकी जिंदगी का एक बेहद इमोशनल मूवमेंट उनकी स्मोकिंग छोड़ने की वजह बना. उनकी बहन के इकलौते बेटे का निधन हो गया था और उस मुश्किल समय में नाना पाटेकर उनके पास बैठे थे और सिगरेट पीते हुए खांस रहे थे. उन्हें खांसते देखकर उनकी बहन ने उनसे एक सवाल किया, जिसने नाना पाटेकर को इमोशनल कर दिया. इसके बाद उन्होंने उसी दिन सिगरेट न पीने का फैसला किया. फिर अगला दिन भी बिना सिगरेट के निकाला और देखते ही देखते पांच दिन हो गए थे. विज्ञापन
20 साल सिगरेट को नहीं लगाया हाथ
नाना पाटेकर ने बताया कि उन्होंने खुद पर ज्यादा जोर नहीं दिया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वह हर दिन खुद से कहते थे कि आज सिगरेट नहीं पिऊंगा और इसी तरह दिन गुजरते गए और इसको लेकर सालों गुजरते गए. आज भी वह अपने आप से यही कहते थे कि आज सिगरेट नहीं पिएंगे और उससे दूरी बनाकर रखते थे. आप भी इसी तरह अपनी स्मोकिंग की आदत को छोड़ सकते हैं.



