दिवाली से पहले पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशियों की सौगात आई है. ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40% की बढ़ोतरी की है. इसके बाद इन कर्मचारियों का DA 181% से बढ़कर 221% हो गया है. इसके साथ ही समग्र शिक्षा के तहत काम कर रहे 1,007 गैरशिक्षण कर्मचारियों की सेवाएं नियमित करने का फैसला लिया गया है. सरकार के मुताबिक, इन कर्मचारियों की सेवाएं कुछ समय पहले ही नियमित की गई थीं.

बता दें कि अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव हैं. चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने ऐसा फैसला लिया है, जिसका सीधा असर हजारों कर्मचारियों की मासिक कमाई पर पड़ेगा. खास बात यह है कि इस फैसले से सिर्फ कंप्यूटर टीचर्स ही नहीं, बल्कि समग्र शिक्षा के तहत काम करने वाले गैरशिक्षण कर्मचारियों को भी राहत मिली है.

दिवाली पर सीएम मान का तोहफा

CM भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा कि वो कर्मचारियों के कल्याण और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने सभी को दिवाली की बहुतबहुत शुभकामनाएं दीं.

ਦੀਵਾਲੀ ਦੇ ਪਵਿੱਤਰ ਤਿਉਹਾਰ ਮੌਕੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਤੋਹਫ਼ਾ…
ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਨੇ 6,507 ਕੰਪਿਊਟਰ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਦੇ ਮਹਿੰਗਾਈ ਭੱਤੇ ਵਿੱਚ 40% ਦਾ ਇਤਿਹਾਸਕ ਵਾਧਾ ਕੀਤਾ ਹੈ, ਜੋ ਹੁਣ 181% ਤੋਂ ਵਧ ਕੇ 221% ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ… ਇਸਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਸਮੱਗਰਾ ਸਿੱਖਿਆ ਅਧੀਨ ਕੰਮ ਕਰਦੇ 1,007 ਨਾਨਟੀਚਿੰਗ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀਆਂ ਸੇਵਾਵਾਂ ਨੂੰ ਜਿੱਥੇ ਥੋੜ੍ਹਾ ਸਮਾਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪੱਕਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਉੱਥੇ ਹੁਣ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਤਨਖ਼ਾਹ ਸੰਬੰਧੀ ਲਾਭ ਦੇਣ ਦਾ ਫੈਸਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ…
ਅਸੀਂ ਆਪਣੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਭਲਾਈ ਅਤੇ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਭਵਿੱਖ ਲਈ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਵਚਨਬੱਧ ਹਾਂ… ਸਭ ਨੂੰ ਦੀਵਾਲੀ ਦੀਆਂ ਬਹੁਤਬਹੁਤ ਮੁਬਾਰਕਾਂ…
ਇਨਕਲਾਬ ਜ਼ਿੰਦਾਬਾਦ!

— Bhagwant Mann November 7, 2026

उन्होंने कहा, कंप्यूटर टीचर्स के DA में 181% से बढ़कर 221% होने पर ₹15,000 बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों का वेतन ₹6,000, ₹25,000 बेसिक वालों का ₹10,000 और ₹35,000 बेसिक सैलरी वालों का ₹14,000 प्रतिमाह बढ़ जाएगा। बढ़ोतरी DA के अंतर के आधार पर होगी.

टीचर्स का DA पहले भी 33% बढ़ाया था

जनवरी 2025 में पंजाब सरकार ने कंप्यूटर टीचर्स का DA 148% से बढ़ाकर 181% किया था. इससे 15 हजार रुपए की बेसिक सैलरी पर 4,950 रुपए, 25 हजार रुपए बेसिक सेलरी पर 8,250 रुपए और 35 हजार रुपए की बेसिक सेलरी 11,550 रुपए बढ़े थे. यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से प्रभावी की गई थी.