तमिलनाडु के विल्लुपुरम में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है. यहां एक सिरफिरे आशिक ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की पलपल की खबर जानने के लिए पुलिस में एक दो नहीं, बल्कि 97 आरटीआई लगा दी. यह देखकर पुलिस भी हैरान रह गई. पुलिस ने जवाब नहीं दिया तो प्रेमी ने राज्य सूचना आयोग में अर्जी लगा दी. जहां पूरा मामला जानने के बाद सूचना आयोग ने युवक को कड़ी फटकार लगाई है.

जानकारी के मुताबिक अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की पलपल की जानकारी के लिए आरटीआई लगाने वाले युवक की पहचान ए.संतोष के रूप में हुई है. वह तमिलनाडु के विल्लुपुरम का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक नवंबर 2025 तक ए. संतोष का एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. अचानक किसी बात पर दोनों में मनमुटाव हुआ और फिर ब्रेकअप हो गया. इससे युवक को गहरा सदमा लगा. ब्रेकअप के बाद भी उसने एक्स गर्लफ्रेंड की खोज खबर लेने की बहुत कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुआ तो पुलिस में आरटीआई लगाने लगा.
7 महीने में लगाई 97 RTI
पुलिस के मुताबिक संतोष अपनी एक्स के बारे में सबकुछ जानना चाहता था, जैसे कि वह किससे मिल रही है, कहां जा रही है, क्या कर रही है, कहीं उसका दूसरा रिलेशन तो नहीं शुरू हो गया. यह सब जानने के लिए उसने आरटीआई को हथियार बनाया और एक के बाद एक पुलिस में आरटीआई लगानी शुरू कर दी. नवंबर 2025 से जून 2026 के बीच उसने कुल 97 RTI लगाई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसमें उसने 1887 सवाल पूछे. इनमें से 43 सवालों को उसने ‘कानूनी पूछताछ’ के रूप में लिखा था.
सूचना आयोग में की शिकायत
पुलिस ने युवक के सवालों के जवाब नहीं दिए तो उसने तमिलनाडु राज्य सूचना आयोग में शिकायत कर दी. इसके बाद शुक्रवार को राज्य सूचना आयोग ने इस शिकायत पर सुनवाई की. सूचना आयुक्त वीपीआर इलंबरिथि के समक्ष कुड्डालोर के जिला पुलिस अधीक्षक ने पूरी रिपोर्ट पेश की. बताया कि एक बार उसके सवालों का जवाब दिया जा चुका है, लेकिन वह बार बार एक ही तरह के सवाल पूछकर आरटीआई एक्ट का उल्लंघन कर रहा है. पूरा मामला सामने आने के बाद आयोग ने युवक को कड़ी फटकार लगाई है.
आयोग ने दी इलाज की सलाह
आयोग ने मामले की सुनवाई करते हुए युवक को अपना मानसिक इलाज कराने की सलाह दी है. चेतावनी दी है कि दोबारा इस तरह की हरकत की तो उसे बैन कर दिया जाएगा. वहीं युवक ने बताया कि वह लड़की के साथ साल 2021 से 2025 तक चार साल पढ़ाई किया और इसी दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया. इसी बीच लड़की ने बिना कुछ ठोस कारण बताए, उससे ब्रेकअप कर लिया.



