Sunday, February 15, 2026
Technology

कबाड़ हो जाएगा आपका Smartphone! बाथरूम में ले जाने से पहले जान लें ये सच्चाई, गीजर है असली विलेन!..

कबाड़ हो जाएगा आपका Smartphone! बाथरूम में ले जाने से पहले जान लें ये सच्चाई, गीजर है असली विलेन!..
कबाड़ हो जाएगा आपका Smartphone! बाथरूम में ले जाने से पहले जान लें ये सच्चाई, गीजर है असली विलेन!..

Geyser Steam Effects on Phone: आज के समय में स्मार्टफोन लोगों के जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है. अब लोग हर समय अपने साथ स्मार्टफोन रखते हैं. लोग अपने फोन को एक पल के लिए भी खुद से दूर नहीं करना चाहते हैं. फिर चाहें वो बेडरूम में हो या बाथरूम में मोबाइल सभी जगह लोगों के साथ रहता है. ऐसे में अगर आप भी बाथरूम में फोन ले जाते हैं, तो जरा संभल जाइए. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। क्योंकि सर्दियों के मौसम में गीजर की भाप (Steam) आपके फोन के लिए किसी ‘साइलेंट किलर’ से कम नहीं है. गर्म पानी की भाप से आपके फोन का कैमरा सेंसर और चार्जिंग पोर्ट खराब हो सकता है.

कैसे भाप बन जाता है फोन का दुश्मन?
अक्सर लोग सोचते हैं कि उनका फोन वॉटर रेसिस्टेंट (IP68 रेटिंग वाला) है, तो उसे पानी से कुछ नहीं होगा. लेकिन यहां एक बड़ा पेंच है. वॉटर रेसिस्टेंट रेटिंग ठंडे पानी के बूंदों के लिए होती है, न कि गर्म भाप के लिए. जब आप बाथरूम में गर्म पानी से नहाते हैं, तो वहां काफी नमी और भाप जमा हो जाती है. भाप के कण पानी की बूंदों से कहीं ज्यादा छोटे होते हैं, जो फोन के चार्जिंग पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और सिम ट्रे के बेहद छोटे रास्तों से अंदर घुस जाते हैं.

फोन के अंदर क्या होता है नुकसान?
एक बार जब यह भाप आपके फोन के अंदर पहुंचत जाता है, तो अंदर के ठंडे तापमान के संपर्क में आकर यह फिर से पानी की बूंदों में बदल जाती है. यह नमी फोन के मदरबोर्ड पर जंग (Corrosion) लगा सकती है. इससे आपका फोन अचानक रीस्टार्ट होने लगता है, टच स्क्रीन काम करना बंद कर देती है या फिर बैटरी लाइफ तेजी से गिरने लगती है. कई मामलों में तो फोन का कैमरा लेंस धुंधला पड़ जाता है क्योंकि उसके अंदर नमी जमा हो जाती है.

बाथरूम में फोन बचाने के लिए क्या करें?
अगर आपको अपना फोन बचा कर रखना है, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर सकते हैं.
स्टेप 1. सबसे बेहतर यही है कि नहाते समय फोन को बाथरूम के बाहर रखें.
स्टेप 2. अगर फोन ले जाना आपकी मजबूरी है, तो उसे गीजर या शॉवर से जितनी दूर हो सके उतनी दूर किसी सूखे स्टैंड पर रखें.
स्टेप 3. अगर आपको नहाते समय गना सुनने का मन है तो ब्लूटूथ स्पीकर का इस्तेमाल करें.
स्टेप 4. अगर आपका फोन गलती से भी भाप या पानी के संपर्क में आ जाए तो तुरंत उसे बंद कर दें.
स्टेप 5. कभी भी गीले फोन को तुरंत चार्ज न करें.
स्टेप 6. अगर आप फोन अंदर ले जाना चाहते हैं, तो बाजार में मिलने वाले ‘जिपलॉक’ या वॉटरप्रूफ पाउच का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

फोन में नमी घुस जाए तो क्या न करें?
अगर आपको लगे कि फोन के अंदर नमी चली गई है, तो भूलकर भी उसे हेयर ड्रायर से सुखाने की कोशिश न करें. ड्रायर की गर्म हवा फोन के सेंसिटिव पार्ट्स को पिघला सकती है. इसके साथ फोन को तुरंत चार्ज पर न लगाएं, इससे शॉर्ट सर्किट का खतरा रहता है. भाप से होने वाला नुकसान अक्सर वॉरंटी में भी कवर नहीं होता. इसलिए समझदारी इसी में है कि बाथरूम का दरवाजा हमेशा मोबाइल के लिए बंद ही रखें. छोटे से काम के लिए अपने हजारों के स्मार्टफोन की बलि न चढ़ाएं.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply