Wednesday, March 25, 2026
Gazab

पिता ने बेटे को जिंदा जमीन में क्यों गाड़ा? वजह जानकर छलक जाएंगे आंसू, वीडियो देखें!..

पिता ने बेटे को जिंदा जमीन में क्यों गाड़ा? वजह जानकर छलक जाएंगे आंसू, वीडियो देखें!..
पिता ने बेटे को जिंदा जमीन में क्यों गाड़ा? वजह जानकर छलक जाएंगे आंसू, वीडियो देखें!..

Viral Video: सोशल मीडिया पर मजबूरी और पिता के प्यार का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख लोग अपने इमोशन कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं. वीडियो में नजर आता है कि एक पिता पहले मिट्टी में गड्ढा खोदता है और फिर उस गड्ढे में अपने मासूम बेटे को खड़ा कर देता है. एक पिता बच्चे को समुद्र के बीच पर रेत में बपने बेटे को क्यों खड़ा करता है? चलिए जानते हैं

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पिता समुद्र किनारे बीच पर रेत में गड्ढा कर रहा है. इस दौरान पास में एक कपड़े पर उसका मासूम बेटा लेटा हुआ है. मासूम को देखकर लगता है कि वो शारीरिक रूप से काफी कमजोर है जो खड़ा नहीं हो सकता है. शख्स ने अपने हाथों से रेत निकालकर जमीन में करीब 2 फुट गहरा गड्ढा खोद दिया. इसके बाद वो अपने बेटे को उस गड्ढे में खड़ा कर देता है. इतना ही नहीं, बच्चा हिले नहीं या गिरे नहीं इसके लिए वो बच्चे के चारों ओर रेत लगा देता है ताकि बच्चा खड़ा रहे. लेकिन सवाल यही है कि एक पिता ने ऐसा क्यों किया.

क्यों मजबूर हुआ बाप?
दरअसल, वीडियो शेयर करते हुए ये दावा किया गया कि ये पिता अपने छोटे बेटे की थेरेपी का खर्च नहीं उठा सकता है, इसलिए ऐसा कर रहा है. वह बच्चे के पैरों को रेत में दबा देता है ताकि उसके पैर मजबूत हो सकें और वो चलना सीख सके. बच्चा अपने पैरों पर नहीं चल सकता है, इसलिए ये पिता अपनी तरफ से ये थेरेपी कर रहा है. उसका मानना है कि ऐसा करने से उसका बेटा चलने लगेगा और ठीक हो जाएगा. पिता को भरोसा है कि ऐसा करने से उसके बेटे के शरीर में धीरे धीरे ताकत आ जाएगी. जब वो अपने पैरों पर खड़ा होगा तो पैर मजबूत होना शुरू हो जाएंगे. हालांकि इस दावे में कितना दम है इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है. वीडियो कहां और कब का है इसकी कोई सटीक जानकारी नहीं है. जी न्यूज वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.

वायरल हो गया वीडियो
वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @MR_COOL77777 नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया. सिर्फ 24 घंटे के भीतर ही 2 लाख से ज्यादा लोग वीडियो देख चुके हैं. इतना ही नहीं, बड़ी संख्या में यूजर्स कमेंट कर रहे हैं.

क्या बोले यूजर्स?
एक यूजर ने लिखा, “बहुत ही इमोशनल वीडियो है. एक पिता का अपने बच्चों के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी साफ नजर आ रही है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अपने बच्चे की सेहत के लिए पिता कुछ भी कर सकता है.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “एक बाप के लिए इससे बड़ा दुख और क्या हो सकता है. लोगों को उनकी मदद करनी चाहिए.”

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply