Sunday, February 15, 2026
CricketIndiaTrending

IND vs PAK मैच लाइव देखने के लिए नही देना होगा 1 भी रुपया, ऐसे देख सकते हैं Free में इस मैच को Live

IND vs PAK मैच लाइव देखने के लिए नही देना होगा 1 भी रुपया, ऐसे देख सकते हैं Free में इस मैच को Live
IND vs PAK मैच लाइव देखने के लिए नही देना होगा 1 भी रुपया, ऐसे देख सकते हैं Free में इस मैच को Live

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच आज 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा में महामुकाबला खेला जाना है. आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का ये 27वां मैच होने वाला है. इस मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी वो सुपर 8 के लिए अपनी जगह पक्की कर लेगी, वहीं दूसरी टीम को 1 मैच का और इंतजार करना होगा.

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच होने वाले इस मैच के लिए दोनों ही टीमें पूरी तरह से तैयार हैं, लेकिन जो फैंस श्रीलंका जाकर इस मैच को नही देख सकते हैं, वो घर बैठे बिना 1 रुपया खर्च किए हुए भारत और पाकिस्तान के इस मैच को फ्री में लाइव देख सकते हैं.

IND vs PAK मैच को ऐसे Free में देख सकते हैं घर बैठे लाइव

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच आज 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में महा मुकाबला खेला जाना है. ये मैच आज शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि मैच से 30 मिनट पहले शाम 6:30 बजे इस मैच का टॉस होगा. वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच इस टी20 विश्व कप मैच का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे.

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. वहीं अगर आपके पास स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार का एक्सेस नही है, तो आप फ्री में भी इस मैच को देख सकते हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को आप फ्री में डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकेंगे. इस मैच का लाइव प्रसारण पुरे भारत में फ्री में होगा.

भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 3 बदलाव

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच होने वाले इस महामुकाबले में भारतीय टीम (Team India) में 3 बड़े बदलाव हो सकते हैं. भारत और पाकिस्तान के इस मैच में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की एंट्री हो सकती है, वहीं संजू सैमसन (Sanju Samson) को बाहर किया जा सकता है. इसके साथ ही टीम इंडिया में 2 और बदलाव होने हैं. पहला बदलाव संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के रूप में हो सकता है.

वहीं दूसरा बदलाव रिंकू सिंह (Rinku Singh) और वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) के रूप में होना तय है. इसके साथ ही तीसरा बदलाव अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) और कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) के रूप में हो सकता है, कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले मैच में स्पिन का बोलबाला देखने को मिलेगा. इसी वजह से वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल (Axar Patel) के अलावा कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर को भी प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply