Monday, March 16, 2026
IndiaTrending

1 अप्रैल से FASTag पर आई बुरी खबर, जानकर लगेगा झटका!..

1 अप्रैल से FASTag पर आई बुरी खबर, जानकर लगेगा झटका!..
1 अप्रैल से FASTag पर आई बुरी खबर, जानकर लगेगा झटका!..

How To Buy FASTag Annual Pass: राजमार्ग पर यात्रा करने वालों के लिए 1 अप्रैल से एक बदलाव हो रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने FASTag एनुअल पास की कीमत में बदलाव किया है। 1 अप्रैल, 2026 से इसकी कीमत बढ़ा दी जाएगी। लोगों को FASTag एनुअल पास के लिए 3,000 रुपये की जगह 3,075 रुपये देने होंगे। इसका मतलब है कि फीस में 75 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, यह ज्यादा कीमत नहीं है, लेकिन राजमार्ग पर ज्यादा यात्रा करने वालों पर इसका असर दिखेगा। ध्यान रखें कि नई फीस 1 अप्रैल से लागू होगी। इसका मतलब है कि अभी आप एनुअल पास को पुरानी यानी कम कीमत में पा सकते हैं।

1 अप्रैल तक पुरानी कीमत में मिलेगा
बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्गों और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे पर यात्रा के दौरान टोल का भुगतान करने वाले गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए FASTag की फीस बढ़ा दी गई है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। 15 अगस्त, 2025 को लॉन्च होने के बाद से FASTag एनुअल पास को काफी पसंद किया जा रहा है। निजी वाहन वालों के लिए यह काफी उपयोगी है।

FASTag एनुअल पास की नई कीमत 1 अप्रैल, 2026 से लागू होगी। अगर आप भी एनुअल पास खरीदने का सोच रहे थे तो अभी सबसे सही समय है। आप अभी अपने पैसे बचाकर पुरानी कीमत में भी FASTag एनुअल पास बनवा सकते हैं। आप कई तरह से FASTag एनुअल पास पा सकते हैं।

ये मोबाइल ऐप आएगा काम
Rajmarg Yatra मोबाइल ऐप या NHAI की ऑफिशियल वेबसाइट से FASTag Annual Pass खरीदा जा सकता है।
ऐप स्टोर से आपको Rajmarg Yatra ऐप डाउनलोड करने के बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा।
फिर गाड़ी के FASTag अकाउंट को लिंक करें।
अब FASTag Annual Pass सेक्शन में जाएं।
गाड़ी सिलेक्ट करें। इसके बाद पेमेंट करें।
यह पास लिंक किए गए FASTag पर लगभग दो घंटे के अंदर एक्टिवेट हो जाएगा।

NHAI वेबसाइट से ऐसे खरीदें
NHAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी FASTag एनुअल पास खरीद सकते हैं।
फिर अपनी रजिस्टर्ड डिटेल्स के साथ लॉग इन करें।
FASTag Annual Pass सेक्शन में जाएं।
गाड़ी या FASTag की डिटेल्स डालें।
एलिजिबिलिटी कन्फर्म करें और पेमेंट के लिए आगे बढ़ें।
पेमेंट के बाद यह Annual Pass गाड़ी से जुड़े FASTag पर एक्टिवेट हो जाता है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply