Wednesday, February 11, 2026
CrimeIndiaTrending

‘तेरी इतनी हिम्मत, किसी और को दुल्हन बनाएगा…’, देवर की होने वाली थी शादी, बौखलाई भाभी ने चाय में जहर पिलाकर मार डाला!

‘तेरी इतनी हिम्मत, किसी और को दुल्हन बनाएगा…’, देवर की होने वाली थी शादी, बौखलाई भाभी ने चाय में जहर पिलाकर मार डाला!
‘तेरी इतनी हिम्मत, किसी और को दुल्हन बनाएगा…’, देवर की होने वाली थी शादी, बौखलाई भाभी ने चाय में जहर पिलाकर मार डाला!

झारखंड में वैलेंटाइन्स वीक (Valentine’s Week) जहां प्रेमी जोड़ों के लिए उत्सव का समय होता है, वहीं रांची (Ranchi) के तमाड़ इलाके में अवैध संबंधों का एक ऐसा अंत हुआ जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है. एक महिला ने अपने प्रेमी देवर की शादी कहीं और तय होने से नाराज होकर उसे मौत की नींद सुला दिया.

घटना तमाड़ थाना क्षेत्र के लोधमा गांव की है. पुलिस के अनुसार, मृतक शंकर नायक का अपनी चचेरी भाभी गीता देवी (35) के साथ पिछले तीन सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। शंकर के माता-पिता की मृत्यु के बाद गीता ही उसके घर का कामकाज संभालती थी, इसी दौरान दोनों करीब आए. विवाद तब शुरू हुआ जब शंकर ने गीता से पीछा छुड़ाकर दूसरी जगह शादी करने का फैसला किया.

जब गीता को इसकी भनक लगी, तो उसने अपने पति बलदेव मछुवा के साथ मिलकर शंकर को रास्ते से हटाने की साजिश रची. साजिश के तहत शंकर को चाय पीने के बहाने घर बुलाया गया और उसमें जहर मिला दिया गया. इलाज के दौरान जमशेदपुर के अस्पताल में शंकर ने दम तोड़ दिया.

पुलिसिया कार्रवाई और गिरफ्तारी

मृतक के भाई सुकरा नायक की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर तफ्तीश शुरू की. बुंडू एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी भाभी गीता देवी और उसके पति बलदेव मछुवा को गिरफ्तार कर लिया है. शिकायत में उनकी नाबालिग बेटी का भी नाम शामिल है.

48 घंटे के भीतर दूसरी वारदात

हैरानी की बात यह है कि इस घटना से महज 48 घंटे पहले सोनाहातू थाना क्षेत्र में भी ऐसी ही वारदात हुई थी. वहां हरिहर महतो (25) की हत्या उसकी प्रेमिका सुलोचना और उसके पति ने मिलकर कर दी थी, जिसमें युवक का सिर और प्राइवेट पार्ट काटकर शव नदी किनारे फेंक दिया गया था. रांची के ग्रामीण इलाकों में अवैध संबंधों के चलते बढ़ रही ये हत्याएं पुलिस के लिए भी बड़ी चुनौती बन गई हैं.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply