
Roasted Cumin And Ajwain Drink Water: अकसर हम अपने घर की रसोई में मौजूद चीजों को हल्के में लेते हैं. रोज इस्तेमाल तो करते रहते हैं, लेकिन ये नहीं जानते कि ये छोटी-छोटी चीजें हमारे शरीर पर कितना बड़ा असर डाल सकती हैं.
जीरा और अजवाइन भी उनमें से दो ऐसे ही चमत्कारी मसाले हैं. चाहे दादी-नानी का किचन हो या मॉडर्न कुकिंग, ये दोनों हर घर में मिल जाते हैं, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि अगर इन्हें सही तरीके से और खासकर खाली पेट लिया जाए, तो सिर्फ 7 दिन में ऐसे फायदे मिल सकते हैं जिनके बारे में ज्यादातर लोग सोच भी नहीं पाते. आजकल की लाइफस्टाइल में पेट से जुड़ी तकलीफें बहुत आम हो चुकी हैं-गैस, पेट फूलना, खट्टी डकारें, कब्ज, कमजोरी, वजन बढ़ना, थकान, चेहरे की रौनक कम होना और बार-बार बीमार पड़ना. इसके पीछे गलत खाना, कम पानी पीना, बाहर का तेल-मसाला, देर रात तक जागना और लगातार तनाव जैसे कारण जिम्मेदार हैं. शरीर जब अंदर से गड़बड़ करता है, तो इसका असर सिर्फ पेट पर नहीं बल्कि पूरे सिस्टम पर दिखता है. ऐसे में भुना जीरा और अजवाइन का यह आसान घरेलू नुस्खा किसी वरदान से कम नहीं माना जाता. यह न तो महंगा है और न ही मुश्किल. बस सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में इसका सेवन करना है और कुछ ही दिनों में फर्क महसूस होने लगता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। तो अगर आप भी जानना चाहते हैं कि यह कॉम्बिनेशन किन बीमारियों का काल है और शरीर में कौन-से कमाल के बदलाव ला सकता है, तो चलिए आगे पूरा फायदा समझ लेते हैं.
गुनगुने पानी में भुना जीरा और अजवाइन खाने के बड़े फायदे
1. पाचन को बनाता है बेहद मजबूत
भुना जीरा और अजवाइन दोनों पाचन सुधारने के लिए जाने जाते हैं. ये गैस, पेट फूलना और एसिडिटी को जल्दी शांत करते हैं. गुनगुना पानी इनके असर को और तेज कर देता है, जिससे खाना ठीक से टूटता है और पेट हल्का महसूस होता है. सिर्फ 7 दिन में भारीपन और खाने के बाद आलस बहुत कम हो जाता है.
2. कब्ज और पेट की जलन से राहत
अजवाइन आंतों की मूवमेंट बढ़ाती है, जिससे कब्ज धीरे-धीरे ठीक होने लगता है. भुना जीरा पेट की गर्मी को कंट्रोल में रखता है. जिन लोगों को सुबह पेट साफ नहीं होता या पेट में जलन रहती है, उनके लिए यह नुस्खा बेहद असरदार माना जाता है.
3. शरीर में जमा गंदगी बाहर निकालता है
गुनगुने पानी में मिला यह मिश्रण शरीर को अंदर से साफ करता है. यह लिवर को सपोर्ट देता है, मेटाबॉलिज्म तेज करता है और खून को साफ रखता है. टॉक्सिन कम होने पर चेहरे पर ग्लो बढ़ना और मुंहासे कम होना जैसे बदलाव दिखने लगते हैं.
4. फैट कम करने में मददगार
वजन घटाने के लिए यह एक आसान सपोर्ट की तरह काम करता है. अजवाइन चर्बी को गलाने में मदद करती है और जीरा मेटाबॉलिज्म तेज करता है. दोनों मिलकर भूख को बैलेंस रखते हैं, ओवरईटिंग रोकते हैं और पेट के आसपास जमा फैट कम करने में मदद कर सकते हैं.
5. गैस, ब्लोटिंग और खट्टी डकारों का काल
अगर आपको अक्सर पेट फूलना, भारीपन, डकारें या सीने में जलन होती है, तो यह नुस्खा किसी रामबाण जैसा असर दिखा सकता है. जीरा पेट की मांसपेशियों को आराम देता है और अजवाइन गैस बाहर निकालने में मदद करती है. कुछ ही दिनों में राहत मिलने लगती है.
6. सर्दी-खांसी और सांस की दिक्कत में फायदेमंद
अजवाइन में मौजूद थाइमोल कफ को ढीला करता है. जिन्हें सर्दी-जुकाम, खांसी या सांस लेने में परेशानी रहती है, उन्हें धीरे-धीरे आराम मिल सकता है. गुनगुना पानी गले को भी आराम देता है.
7. पीरियड क्रैम्प्स और पेट दर्द में राहत
महिलाओं के लिए यह खास फायदा देता है. अजवाइन और जीरा दोनों पेट की मांसपेशियों को रिलैक्स करते हैं, जिससे दर्द कम होता है. नियमित सेवन पर ऐंठन में काफी आराम मिल सकता है.
कैसे लें? सही तरीका
-1-1 चम्मच भुना जीरा और अजवाइन लें
-इन्हें पीसकर पाउडर बना लें
-सुबह खाली पेट आधा चम्मच मिश्रण गुनगुने पानी के साथ लें
-लगातार 7 दिन सेवन करने पर असर महसूस होने लगता है



