Tuesday, March 10, 2026
Health

नाई की दुकान पर आप भी करवाते हैं फेस मसाज? रुक जाइए, जानें डॉक्टर ने क्यों कहा- डेंजरस है…!..

नाई की दुकान पर आप भी करवाते हैं फेस मसाज? रुक जाइए, जानें डॉक्टर ने क्यों कहा- डेंजरस है…!..
नाई की दुकान पर आप भी करवाते हैं फेस मसाज? रुक जाइए, जानें डॉक्टर ने क्यों कहा- डेंजरस है…!..

लंबे और थकाने वाले हफ्ते के बाद फेस मसाज करवाना कई लोगों को बेहद सुकून देता है. यह त्वचा को ताजगी देने के साथ रिलैक्स भी करता है. लेकिन हाल ही में एक आंखों के डॉक्टर ने चेतावनी दी है कि कुछ तरह की फेस मसाज आंखों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है. खासकर जब मसाज के दौरान हाई-फ्रीक्वेंसी मसाज गन का इस्तेमाल आंखों के बेहद करीब किया जाता है. डॉक्टरों के मुताबिक, इससे आंखों को गंभीर नुकसान हो सकता है और कुछ मामलों में मोतियाबिंद तक हो सकता है.

डॉक्टर के पास आया चौंकाने वाला मामला
एक नेत्र विशेषज्ञ ने एक ऐसे मरीज का मामला शेयर किया जिसने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यह एक युवा व्यक्ति था जिसकी दाईं आंख में अचानक मोतियाबिंद हो गया था. जब डॉक्टर ने उसकी रोजमर्रा की आदतों के बारे में पूछा तो पता चला कि वह हफ्ते में दो से तीन बार फेस मसाज करवाने जाता था. जिस सैलून में वह जाता था, वहां हाई-फ्रीक्वेंसी मसाज गन और इलेक्ट्रिक मसाजर का इस्तेमाल किया जाता था. सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि मसाज के दौरान मशीन को सीधे उसकी आंखों के ऊपर भी लगाया जाता था.
मसाज गन आंखों को कैसे पहुंचाती है नुकसान?
डॉक्टर के अनुसार, मसाज गन से निकलने वाली तेज कंपन आंखों में शॉकवेव यानी झटके जैसी तरंगें पैदा कर सकती हैं. ये तरंगें आंख के अंदर मौजूद संवेदनशील हिस्सों को प्रभावित करती हैं. इसके कारण आंख के लेंस पर असर पड़ सकता है और वह अचानक धुंधला होने लगता है, जिसे मोतियाबिंद कहा जाता है. डॉक्टरों ने बताया कि इंटरनेट पर खोज करने पर ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां आंखों के पास तेज कंपन के कारण चोट और अचानक कैटरेक्ट बनने की समस्या देखी गई.

विशेषज्ञों के मुताबिक जब आंखों के पास हाई-इंटेंसिटी वाइब्रेशन पहुंचती है तो इससे कूप और कॉन्ट्रेकूप नाम की चोट हो सकती है. इसका मतलब है कि कंपन की ताकत आंख के अंदर टकराकर अलग-अलग हिस्सों को नुकसान पहुंचा सकती है. इससे आंख का लेंस धुंधला हो सकता है और मोतियाबिंद बनने का खतरा बढ़ जाता है. वहीं रेटिना यानी आंख की अंदरूनी परत भी प्रभावित हो सकती है. अगर रेटिना को नुकसान हुआ तो स्थायी रूप से नजर जाने का खतरा भी हो सकता है.

आंखों को सुरक्षित कैसे रखें?
डॉक्टरों का कहना है कि फेस मसाज पूरी तरह से बंद करने की जरूरत नहीं है, लेकिन कुछ सावधानियां जरूर रखनी चाहिए. सबसे जरूरी बात यह है कि मसाज गन या किसी भी वाइब्रेशन वाले उपकरण को आंखों या पलकों के ऊपर बिल्कुल नहीं लगाना चाहिए. आंखों के आसपास की हड्डी वाले हिस्से पर भी ऐसी मशीनों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए. इसके अलावा मसाज मशीन की स्पीड और तीव्रता भी कम रखनी चाहिए क्योंकि चेहरे की त्वचा और आंखें दोनों ही बहुत संवेदनशील होती हैं.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply