/newsnation/media/media_files/2026/03/04/cm-yogi-on-new-agra-2026-03-04-15-39-10.jpg)
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाईयों पर लेकर जा रहे हैं. यही वजह है कि यूपी देश के सबसे ज्यादा पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. जहां हर दिन लाखों की संख्या में देशी-विदेश पर्यटक पहुंच रहे हैं. अयोध्या और काशी में हुए विकास कार्यों ने देशी और विदेशी दोनों पर्यटकों को अपनी ओर आने को मजबूर किया है. भगवान राम की नगरी अयोध्या और काफी में हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंच रहे हैं.
अब योगी सरकार राज्य के एक और शहर को पर्यटन और मनोरंज का नया केंद्र बनाने जा रही है. जिसके लिए कवायद शुरू हो गई है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। दरअसल, योगी सरकार अब ताजनगरी आगरा को भी विकसित करने जा रही है. उसके बाद ताजनगरी स्मारकों तक ही सीमित नहीं रहेगी. बल्कि ये दुनिया के सबसे सुंदर पर्यटन केंद्रों में शामिल हो जाएगी.
बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने ‘नया आगरा’ (न्यू आगरा अरबन सेंटर) को दुनिया के बेहतरीन पर्यटन और मनोरंजन केंद्रों के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है. मास्टर प्लान 2041 के तहत बसाए जाने वाले इस नए शहर में पर्यटकों के लिए रिवरफ्रन्ट, थीम पार्क और वेलनेस सेंटर जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी और पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगी.
नए शहर में होंगे ग्रीन रिवर बफर जोन और वॉकवे
यीडा नए आगरा को प्रकृति के करीब रखने के लिए 823.7 हेक्टेयर में ‘ग्रीन रिवर बफर जोन’ को विकसित करना जा रही है. जहां यमुना के किनारे बोटिंग की सुविधा होगी, जो पर्यटकों को लुभाएगी, इसके साथ ही खूबसूरत वॉकवे की सुविधा मिलेगी. यही नहीं इस नए शहर में कई प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूल और दुर्लभ पेड़-पौधे लगाए जाएंगे. जिससे शहर को शुद्ध और ताजा हवा मिल सकेगी. ये नया शहर तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. जो 14,480 हेक्टेयर क्षेत्रफल फैला होगा. जहां 15 लाख लोगों के रहने और काम करने की व्यवस्था की जाएगी.
नए आगरा में होगा वेलनेस और हस्तशिल्प का संगम
यही नहीं यीडा के मास्टर प्लान के तहत नया आगरा ‘वेलनेस टूरिज्म’ का बड़ा केंद्र भी बनने वाला है. जहां एक ‘बायोफिलिक वेलनेस सेंटर’ बनाया जाएगा. जहां लोगों को योग, आयुर्वेदिक मसाज और प्राकृतिक उपचार मिलेगा, जिससे वे अपने मन और शरीर को स्वस्थ रख सकेंगे. यही नहीं नए शहर से स्थानीय कला को भी बढ़ावा मिलेगा. जिसके लिए एक विशेष क्षेत्र आरक्षित किया गया है. यहां पर्यटक मिट्टी के बर्तन, लकड़ी की नक्काशी, कपड़ा रंगाई और पेंटिंग जैसी पारंपरिक हस्तशिल्प कारीगरी से भी रूबरू हो सकेंगे.
खेल गांव और गोल्फ कोर्स भी किया जाएगा विकसित
इसके अलावा नया आगरा मनोरंजन के लिए भी बेहद खास होगा. यहां मनोरंजन के लिए शहर में 100 हेक्टेयर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का गोल्फ कोर्स और 100 हेक्टेयर में ही एक अत्याधुनिक ‘खेल गांव’ विकसित किया जाएगा. इसके अलावा 40 हेक्टेयर में बायोडायवर्सिटी पार्क बनाने का भी प्रस्ताव है. नए आगरा का 3.08 प्रतिशत हिस्सा यानी करीब 460 हेक्टेयर क्षेत्र सिर्फ मनोरंजन और हरियाली के लिए आरक्षित होगा.
नए शहर में बनाए जाएंगे लग्जरी होटल
एसीईओ यीडा शैलेंद्र भाटिया का कहना है कि मास्टर प्लान में 405 हेक्टेयर क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र के लिए चिह्नित किया गया है. जहां लग्जरी और बजट होटल, रिसोर्ट तथा एग्जीबिशन सेंटर का निर्माण होगा. क्योंकि ये क्षेत्र ताज ट्रेपेजियम जोन (TTZ) के अंतर्गत आता है, इसलिए यहां प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर पूरी तरह से प्रतिबंध होगा. यहां सिर्फ 20 से कम प्रदूषण स्कोर वाले उद्योगों को ही जगह मिलेगी. जिससे ताजमहल की सुंदरता और पर्यावरण सुरक्षित बना रहे. फिलहाल इस संशोधित मास्टर प्लान पर आम लोगों से आपत्तियां मांगी जा रही हैं उसके बाद नए शहर का विकास कार्य शुरू किया जाएगा.
/newsnation/media/media_files/2026/03/04/cm-yogi-on-new-agra-2026-03-04-15-39-10.jpg?w=750&resize=750,460&ssl=1)


/newsnation/media/media_files/2026/01/25/cm-yogi-pension-scheme-2026-01-25-14-57-04.jpg?w=272&resize=272,170&ssl=1)


