कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने रिश्तों और मुलाकातों को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी से उनका कभी भी वास्तव में कोई संपर्क या बातचीत नहीं रही. जब दोनों आमनेसामने होते हैं तो मोदी औपचारिक नमस्ते करते हैं, लेकिन आंखें मिलाने से बचते हैं और दूसरी तरफ देखने लगते हैं.

सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा Belonging: A Journey of Love में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ , भारतीय जनता पार्टी और देश की विचारधारा को लेकर भी कई टिप्पणियां की हैं. हार्पर कॉलिन्स इंडिया की ओर से प्रकाशित यह किताब आज यानी 10 नवंबर को बाजार में आ गई है.

मोदी से कभी बातचीत नहीं हुई

सोनिया गांधी ने किताब में लिखा है कि नरेंद्र दामोदरदास मोदी 12 साल से अधिक समय से भारत के प्रधानमंत्री हैं और तीसरी बार इस पद पर हैं… इसके बावजूद उनका प्रधानमंत्री के साथ अब तक कोई वास्तविक संपर्क नहीं रहा है. उन्होंने लिखा, ‘आज तक मेरा उनसे व्यावहारिक रूप से कोई वास्तविक संपर्क नहीं रहा है. हमारी मुलाकात कार्यक्रमों में होती है. उदाहरण के लिए संसद के प्रत्येक सत्र के अंत में, जब प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता परंपरागत रूप से लोकसभा अध्यक्ष के कक्ष में मिलते हैं.’

सोनिया के मुताबिक, यह एक छोटा कमरा होता है और वहां आमतौर पर कई लोग मौजूद रहते हैं… जब प्रधानमंत्री मोदी उनसे आमनेसामने होते हैं तो दोनों औपचारिक रूप से नमस्ते करते हैं. उन्होंने लिखा, ‘यह पहले के समय से अलग है, जब अलगअलग राजनीतिक विचारधाराओं के नेता भी एकदूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करते थे. वह मेरी तरफ देखने से बचते हैं और आंखें नहीं मिलाते.’

सोनिया गांधी ने यह भी बताया कि जब वह अस्पताल में भर्ती रहने के बाद लौटती थीं तो प्रधानमंत्री मोदी कभीकभी उनसे पूछते थे, ठीक हैं आप? इस पर वह जवाब देती थीं, जी, अब मैं ठीक हूं, शुक्रिया. उन्होंने लिखा कि इन संक्षिप्त बातचीत के अलावा दोनों के बीच कभी कोई बातचीत नहीं हुई. हालांकि, इस दौरान औपचारिक तौर पर जन्मदिन और नए साल की शुभकामनाओं का आदानप्रदान हुआ है.

मोदी अपने विजन के लिए, मैं अपने विजन के लिए लड़ रही हूं

सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने वैचारिक मतभेदों का भी जिक्र किया है. उन्होंने लिखा कि दोनों अलगअलग विचारधाराओं की दुनिया से आते हैं और भारत को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का नजरिया उनसे बिल्कुल अलग है. उन्होंने लिखा, ‘भारत के बारे में मैंने जो कुछ सीखा, वह अपने परिवार के सदस्यों, उनके सेवा के जीवन और ऐसे राष्ट्र में उनके विश्वास से सीखा, जिसमें अनेक नस्लों, संस्कृतियों, भाषाओं और आस्थाओं के लोग शामिल थे. यह सभी के लिए स्वतंत्रता और समानता के सिद्धांतों पर आधारित था.’

सोनिया गांधी ने लिखा कि नरेंद्र मोदी का भारत को लेकर विचार RSS के विचारकों और उनके अपने बचपन के अनुभवों से बना है. उनके मुताबिक, इस सोच में एक ऐसी कट्टरता दिखती है, जिसमें उनका धर्म और संस्कृति दूसरों से ऊपर है. सोनिया ने लिखा कि इस भारत में पदानुक्रम, व्यवस्था और नियंत्रण केंद्रीय भूमिका में हैं. उन्होंने लिखा, ‘वह अपने भारत के विजन के लिए लड़ रहे थे और मैं अपने विजन के लिए. मेरा विजन वर्चस्व के खिलाफ खड़े भारत का है, ऐसा भारत जो समावेशिता, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय के लिए खड़ा हो.’

मोदी की पृष्ठभूमि और RSS में उनके सफर पर भी टिप्पणी

सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी की राजनीतिक यात्रा और उनकी सामाजिक पृष्ठभूमि पर भी टिप्पणी की है. उन्होंने लिखा कि मोदी की राजनीति में आने की राह उनसे बिल्कुल अलग रही है. हालांकि, सोनिया ने यह भी स्वीकार किया कि मोदी ने अपने समय के सत्ताधारी अभिजात वर्ग के प्रति जो असहजता दिखाई, उसे वह भी समझती थीं. उन्होंने लिखा कि दिल्ली के ड्राइंग रूम में होने वाली राजनीतिक चर्चाओं के बीच उन्हें भी कई बार असहज महसूस होता था, क्योंकि वहां व्यक्त किए जाने वाले विचार भारत की वास्तविकता से काफी दूर होते थे.

सोनिया के मुताबिक, अपने निर्वाचन क्षेत्र और देशभर की यात्राओं के दौरान उन्होंने लोगों का संघर्ष, उनकी तकलीफ और जीवनयापन की मुश्किलें देखी थीं. उनके अनुसार, विशेषाधिकार प्राप्त वर्ग के लिए इन वास्तविकताओं की कल्पना करना भी मुश्किल था. प्रधानमंत्री मोदी की पृष्ठभूमि पर सोनिया ने लिखा कि उनकी शुरुआत उतनी साधारण नहीं रही होगी, जितनी उनकी PR टीम ने उनकी छवि बनाने के लिए पेश की है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि मोदी ने एक वंचित दुनिया से निकलकर RSS के भीतर सत्ता और प्रभाव हासिल करने के लिए निश्चित तौर पर मेहनत की.

संसद में मोदी के भाषण और नेहरू को निशाना बनाने पर भी लिखा

सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के संसद में बोलने के तरीके पर भी टिप्पणी की है. उन्होंने लिखा कि संसद में बोलते समय मोदी कई बार उसी तरह की कठोर भाषा का इस्तेमाल करते हैं, जैसी वह सार्वजनिक रैलियों में करते हैं. उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री ज्यादातर समय विपक्ष का उपहास उड़ाते हैं और उनके भाषण कई बार तीखे हमले जैसे होते हैं. सोनिया के मुताबिक, प्रधानमंत्री की पार्टी के निशाने पर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू विशेष रूप से रहते हैं, क्योंकि उन्होंने भारत को लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष दिशा दी थी.

कांग्रेस मुक्त भारत के पीछे RSS की विचारधारा को बताया वजह

सोनिया गांधी ने किताब में लिखा है कि संघ परिवार की इंटरनेट साइट्स नेहरू के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण अपशब्दों और झूठी बातों से भरी हुई हैं. सोनिया गांधी ने बीजेपी के घोषित लक्ष्य कांग्रेस मुक्त भारत का भी जिक्र किया है. उन्होंने लिखा कि बीजेपी का उद्देश्य कांग्रेस पार्टी, उसकी नीतियों और विचारधारा से मुक्त भारत बनाना है. सोनिया के मुताबिक, उनका मानना है कि कांग्रेस के प्रति प्रधानमंत्री मोदी की यह विरोधी भावना RSS से मिले उनके वैचारिक संस्कारों का नतीजा है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘मेरा मानना है कि यह विरोध प्रधानमंत्री को RSS से मिले प्रशिक्षण और विचारों से पैदा हुआ है. इसने अपने कार्यकर्ताओं में हिंदुत्व के एक ऐसे कठोर और बहिष्कारी स्वरूप के प्रति प्रतिबद्धता पैदा की है, जिसे राजनीतिक एजेंडे में ढाल दिया गया है.’

हिंदू धर्म की विविध परंपराओं का भी किया जिक्र

सोनिया गांधी ने अपनी सास और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से मिली धार्मिक समझ का भी जिक्र किया है. उन्होंने लिखा कि उनकी सास ने उन्हें उस आस्था के बारे में बताया, जिसका पालन भारत में सदियों से बड़ी संख्या में लोग करते आए हैं. इसमें स्वतंत्रता आंदोलन के बड़े नेताओं से लेकर गांवों के गरीब लोगों तक की आस्था शामिल है. उनके मुताबिक, यह परंपरा अलगअलग मान्यताओं और रास्तों को स्वीकार करती है. इसमें किसी एक देवता, सिद्धांत, पैगंबर या धर्मग्रंथ को अनिवार्य नहीं माना जाता और असहमति की परंपराओं को भी जगह मिली है.

सोनिया ने लिखा कि उन्हें महात्मा गांधी की व्याख्या के अनुसार अहिंसा और धर्म के सिद्धांतों की शिक्षा मिली. इसी से स्वीकार्यता और समझ की उनकी अपनी सोच विकसित हुई. उन्होंने हिंदू समाज में सदियों से चली आ रही जाति व्यवस्था की असमानता और उत्पीड़न का भी जिक्र किया. साथ ही लिखा कि समाज सुधार के कई बड़े लोगों ने हिंदू धर्म के भीतर मौजूद विचारों के आधार पर ही जाति व्यवस्था की जकड़न को चुनौती दी.