Rising Stars Asia Cup 2026: एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने टूर्नामेंट के लिए इंडियाA की 15 सदस्यीय टीम चुनी है। तिलक वर्मा को कप्तान और रजत पाटीदार को उपकप्तान बनाया गया है।

टीम में वैभव सूर्यवंशी , अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों को भी जगह मिली है। यह टूर्नामेंट 19 से 29 नवंबर तक कतर की राजधानी दोहा में खेला जाएगा। इस बार मुकाबले 50 ओवर के फॉर्मेट में होंगे।
🚨 News 🚨
India A squad for upcoming ACC Rising Stars Asia Cup announced 📝
More details ▶️ https://t.co/JRdPQ31UPA#RisingStarsAsiaCup pic.twitter.com/4k2vJAE4kh
— BCCI November 2, 2026
वैभव, अभिषेक और रिंकू को मौका
इंडियाA टीम में वैभव सूर्यवंशी के अलावा अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार और रिंकू सिंह शामिल हैं। विकेटकीपर के तौर पर प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र को चुना गया है।
इंडियाA की 15 सदस्यीय टीम
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह , तिलक वर्मा , रजत पाटीदार , रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र , सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अरशद खान।
22 नवंबर को पाकिस्तानA से मुकाबला
टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। इन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है।
-
ग्रुपA: बांग्लादेशA, श्रीलंकाA, अफगानिस्तानA और हॉन्गकॉन्गचीन।
-
ग्रुपB: भारतA, पाकिस्तानA, नेपाल और UAE।
दोनों ग्रुप की टॉप2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल मुकाबले 26 और 27 नवंबर को होंगे, जबकि फाइनल 29 नवंबर को खेला जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें:
भारत का पूरा शेड्यूल
भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में तीन मुकाबले खेलेगी। पहला मैच 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ होगा। इसके बाद 22 नवंबर को पाकिस्तानA और 24 नवंबर को UAE से सामना होगा।
-
20 नवंबर: भारतA vs नेपाल
-
22 नवंबर: भारतA vs पाकिस्तानA
-
24 नवंबर: भारतA vs UAE
भारत के तीनों लीग मैच दोहा में होंगे। नेपाल और पाकिस्तानA के खिलाफ मुकाबले वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं, UAE के खिलाफ मैच यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी में होगा।
ये खबर भी पढ़ें:



