Himachal Se: दिल्ली में अगले दो दिन आंधी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं यूपी में भी आज बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिया हो रहा है, जिस कारण दिल्ली और पश्चिमी यूपी में बारिश होगी. आईएमडी के अनुसार मानसून अगले 24 घंटों के दौरान केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है.

दिल्ली में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट… राजस्थान और उत्तराखंड में गिरेंगे ओले; कैसा रहेगा UP- बिहार का मौसम?​
दिल्ली में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट… राजस्थान और उत्तराखंड में गिरेंगे ओले; कैसा रहेगा UP- बिहार का मौसम?​

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आईएमडी ने आज और कल सुबह के समय बिजली कड़कने के साथ आंधीतूफान और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. दोपहर और रात में भी बारिश की संभावना जताई गई है.

यूपीबिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश हो सकती है. वहीं मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कल बस्ती का तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं मौसम विभाग ने 5 से 9 जून के बीच बिहार में हीटवेव चलने की चेतावनी दी है.

उत्तराखंडहिमाचल और राजस्थान में गिरेंगे ओले

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के कुछ इलाकों में आज बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है. वहीं मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी अगले कुछ दिनों तक तेज हवाओं और गरजचमक के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है. कई क्षेत्रों में तेज हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना जताई गई है.

केरल सहित इन राज्यों में भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक केरल, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 9 जून तक कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. कोंकणगोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, लक्षद्वीप और कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में भी भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है.