
Dholpur Husband-Wife Suicide: धौलपुर l राजस्थान के धौलपुर जिले से दिल दहला देने और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर और उनकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली. दोनों पति-पत्नी की लाश अलग-अलग कमरों में फंदे से लटकी मिली है. सुसाइड से पहले उन्होंने वॉट्सएप पर ‘अंतिम जोहर’ का स्टेटस लगाया था.
पूरा मामला जिले के निहालगंज थाना इलाके का है. वारदात सोमवार (28 सितम्बर) की बताई जा रही है. मृतकों की पहचान बलराम मीणा (37 साल) ने सोमवार को पत्नी सरोज मीणा (33 साल) के रूप में हुई है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। दोनों ने एक साथ फांसी लगालार जान दे दी.
जानकारी के मुताबिक़ बलराम मीणा यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर का काम करते थे. वह दोनो का एक बेटा आरुष (4) है, जो पहली क्लास में पढ़ता है. बलराम के बड़े भाई का बेटा जो चौथी क्लास में पढता है वो भी उनके हीसाथ में रहता है. बलराम मीणा पत्नी और बच्चों के साथ गुरुद्वारे के पास एक किराए के मकान में रहते थे.



