फॉक्सवैगन ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम सेडान Volkswagen Virtus के भारतीय बाजार में चार साल पूरे होने की खुशी में Virtus Anniversary Edition लॉन्च कर दिया है. इस खास एडिशन की एक्सशोरूम कीमत 19.19 लाख रुपये रखी गई है. कंपनी इसे सीमित संख्या में ही बेचेगी, इसलिए यह सभी ग्राहकों के लिए लंबे समय तक उपलब्ध नहीं रहेगा.

नए एडिशन को GT Plus Sport वेरिएंट पर तैयार किया गया है. इसमें सबसे बड़ा बदलाव इसके नए एवोकाडो पर्ल एक्सटीरियर कलर के रूप में देखने को मिलता है. यह नया कलर इस कार को पहले से ज्यादा प्रीमियम और अलग पहचान देता है. कार को और ज्यादा स्पोर्टी लुक देने के लिए इसमें ब्लैक रूफ और ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. इन बदलावों की वजह से यह मॉडल नॉर्मल GT Plus Sport वेरिएंट से ज्यादा आकर्षक दिखाई देता है. हालांकि कार के डिजाइन की बाकी स्पोर्टी स्टाइलिंग पहले जैसी ही रखी गई है.

फीचर्स में नहीं हुआ कोई बदलाव

फॉक्सवैगन ने इस स्पेशल एडिशन में फीचर्स के मामले में कोई बदलाव नहीं किया है. इसमें वही सभी सुविधाएं मिलती हैं जो GT Plus Sport वेरिएंट में दी जाती हैं. कार में 20.32 सेंटीमीटर का डिजिटल कॉकपिट, इलेक्ट्रिक सनरूफ, Laser Red एंबिएंट लाइटिंग, एल्यूमिनियम पैडल्स, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, रेन सेंसिंग वाइपर्स और ऑटोडिमिंग इनसाइड रियर व्यू मिरर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा ग्राहक चाहें तो फॉक्सवैगन डीलरशिप से 360डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर और पडल लैंप जैसे ओरिजिनल एक्सेसरीज भी लगवा सकते हैं. ये एक्सेसरीज Virtus के साथसाथ Taigun SUV के लिए भी उपलब्ध हैं.

इंजन और सेफ्टी

नए मॉडल में पहले वाला ही 1.5लीटर TSI EVO टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 150 PS की पावर और 250 Nm का टॉर्क पैदा करता है. इंजन के साथ 7स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है, जो काफी स्मूद और फास्ट है. सेफ्टी के मामले में भी यह कार मजबूत मानी जाती है. इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं. साथ ही इसे Global NCAP से 5स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कंपनी का दावा है कि कार में 40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मौजूद हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा बेहतर होती है.