लैंड रोवर ने भारतीय बाजार में रेंज रोवर एसवी अल्ट्रा लॉन्च की है. 3.8 करोड़ रुपये की कीमत वाली नई अल्ट्रा एसवी, रेंज रोवर लाइनअप का नया टॉपस्पेक वेरिएंट है. इसमें अंदर और बाहर कई खास फीचर्स दिए गए हैं. चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं. रेंज रोवर एसवी अल्ट्रा एक स्पेश्ल टाइटेनियम सिल्वर पेंट विकल्प के साथ आती है और इसकी बॉडी पर सैटिन प्लैटिनम और सिल्वर क्रोम फिनिश वाले ट्रिम पार्ट्स लगे हैं. रेंज रोवर बैज, ग्रिल सराउंड, व्हील इंसर्ट, स्किड प्लेट्स और अन्य पार्ट्स को भी सैटिन प्लैटिनम और सिल्वर क्रोम का नया रूप दिया गया है.

22 इंच के अलॉय व्हील लगे हैं
नई में 22 इंच के अलॉय व्हील लगे हैं, जिन पर ‘उल्टे R’ वाले रेंज रोवर लोगो के हबकैप बने हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ग्राहक चाहें तो 23 इंच के अलॉय व्हील भी लगवा सकते हैं. केबिन के अंदर, रेंज रोवर एसवी अल्ट्रा को नया ऑर्किड व्हाइट और सिंडर ग्रे कलर स्कीम मिलता है. इस नए ड्यूलटोन स्कीम को ट्रिम पार्ट्स के लिए रतन पाम वुड विनियर और ग्लॉस व्हाइट सिरेमिक फिनिश से और भी दमदार बनाया गया है.
इस पैकेज में नई रोशनी वाली एसवी अल्ट्रा सिल प्लेट्स और 21 थिनफिल्म स्पीकर्स वाला नया इलेक्ट्रोस्टैटिक साउंड सिस्टम शामिल है, जो हेडरेस्ट, सीटबैक, हेडलाइनर और अन्य जगहों पर लगे हैं. ये नए थिनफिल्म स्पीकर्स बॉडी एंड सोल सीट और सेंसरी फ्लोर हैप्टिक सिस्टम के साथ मिलकर एक शानदार साउंड का एक्सपीरियंस प्रोवाइड करते हैं.
Range Rover SV Ultra फीचर्स
अल्ट्रा में वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ 13.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 13.7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और 13.1 इंच की रियर एंटरटेनमेंट स्क्रीन दी गई हैं. दूसरे फीचर्स में हीटेड स्टीयरिंग व्हील, पीछे बैठने वालों के लिए पावर्ड सनब्लाइंड्स, फोरजोन क्लाइमेट कंट्रोल, एचयूडी, 360डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, केबिन एयर प्यूरीफायर आदि शामिल हैं. सभी सीटों को इलेक्ट्रॉनिक रूप से एडजस्ट किया जा सकता है और इनमें वेंटिलेशन, मसाज और मेमोरी फंक्शन की सुविधा भी है.
Range Rover SV Ultra इंजन
नई रेंज रोवर एसवी अल्ट्रा में 4.4 लीटर का ट्विनटर्बो पेट्रोल वी8 इंजन लगा है, जिसमें माइल्डहाइब्रिड सिस्टम भी है, जो 540 हॉर्सपावर की पावर जनरेट करता है. यह पावर 8स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के माध्यम से सभी पहियों तक पहुंचाई जाती है. कंपनी का दावा है कि यह मात्र 4.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी अधिकतम स्पीड इलेक्ट्रॉनिक रूप से 261 किमी प्रति घंटे तक सीमित है.



