: सोनाचांदी खरीदने वालों के लिए बीता सप्ताह राहत देने वाला रहा। दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत जहां वायदा और घरेलू बाजार दोनों में फिसली, वहीं सोने के भाव में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमत में आई गिरावट सबसे ज्यादा चर्चा में है। घरेलू बाजार में चांदी पांच कारोबारी दिनों में करीब 11.5 हजार रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है। वहीं, अपने रिकॉर्ड हाई से इसकी कीमत करीब 1.94 लाख रुपये नीचे आ चुकी है।

MCX पर चांदी ₹9 हजार से ज्यादा टूटी
पर 4 दिसंबर एक्सपायरी वाली 25 सितंबर को 2,34,696 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इसके बाद लगातार गिरावट के बीच बीते शुक्रवार को इसका भाव 2,25,545 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। यानी सिर्फ पांच कारोबारी दिनों में पर चांदी 9,151 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई।
हाई से ₹1.94 लाख नीचे पहुंची चांदी
में गिरावट का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जनवरी के आखिरी सप्ताह में पर इसका भाव रिकॉर्ड 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया था। बीते शुक्रवार के बंद भाव 2,25,545 रुपये से तुलना करें तो अपने इस रिकॉर्ड हाई से करीब 1,94,503 रुपये प्रति किलोग्राम नीचे आ चुकी है।
ये भी पढ़ें:
घरेलू बाजार में भी चांदी की कीमत गिरी
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, घरेलू बाजार में भी चांदी के भाव में बड़ी गिरावट आई है। पांच कारोबारी दिनों में इसका भाव 2,32,350 रुपये से घटकर 2,20,829 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इस तरह घरेलू बाजार में चांदी 11,521 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है।
सोने के भाव में भी बड़ी गिरावट
के साथ सोने की कीमतों पर भी दबाव देखने को मिला। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। MCX पर 4 दिसंबर एक्सपायरी वाला 24 कैरेट सोना 25 सितंबर को 1,53,277 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बीते शुक्रवार को इसका भाव गिरकर 1,50,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। यानी पांच कारोबारी दिनों में MCX पर सोना 3,027 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ।
ये भी पढ़ें:
घरेलू बाजार में ₹3,975 सस्ता हुआ सोना
के आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू बाजार में सोने का भाव भी पांच कारोबारी दिनों में 1,52,113 रुपये से गिरकर 1,48,138 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस हिसाब से सोना 3,975 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ। ध्यान रखें कि IBJA की कीमतें देशभर के लिए बेंचमार्क भाव होती हैं। ज्वेलरी खरीदते समय ग्राहक को 3% GST और मेकिंग चार्ज भी देना पड़ता है। इसलिए दुकान पर मिलने वाली अंतिम कीमत इससे ज्यादा हो सकती है।
ये भी पढ़ें:



