अमेरिका की वानिया वाल्ट्रियानी ने ब्रेन ब्लीड के बाद कोमा में हुए नियर डेथ एक्सपीरियंस का खुलासा किया है. उनका दावा है कि उन्होंने मृत पिता से मुलाकात की और मौत को लेकर चौंकाने वाला सच जाना.

कभी-कभी जिंदगी में ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल होता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक महिला का ऐसा ही हैरान करने वाला अनुभव तेजी से वायरल हो रहा है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अमेरिका की रहने वाली वानिया वाल्ट्रियानी (Vania Valtriani) ने कोमा से बाहर आने के बाद जो बताया, उसे सुनकर विज्ञान और अध्यात्म दोनों हैरान हैं.
पार्टी के दौरान अचानक फटा दिमाग का नस
मिरर यूके की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2014 में 45 साल की वानिया एक पार्टी में मजे से डांस कर रही थीं. तभी अचानक उनके सिर में तेज दर्द उठा, जैसे किसी ने जोर से प्रहार किया हो. डॉक्टरों ने जांच में पाया कि वानिया के दिमाग की नस फट गई थी. डॉक्टरों ने परिवार को कह दिया था कि उनके बचने की उम्मीद बेहद कम है. इसके बाद वह तीन दिनों तक गहरी कोमा में रहीं.
शरीर अस्पताल में था, पर आत्मा कहीं और जा चुकी थी
वानिया बताती हैं कि जब डॉक्टर आईसीयू में उनकी जान बचाने की कोशिश कर रहे थे, तब उनकी आत्मा शरीर से बाहर आ चुकी थी. वह खुद को बेड से ऊपर उठकर लेटे हुए देख पा रही थीं. इसके बाद वह एक ऐसी दुनिया में पहुंच गईं, जो बेहद शांत और खूबसूरत थी. वहां उन्हें किसी तरह का दर्द या डर महसूस नहीं हुआ. खास बात यह थी कि उस रहस्यमयी दुनिया में उनकी मुलाकात उनके पिता से हुई, जिनकी मौत 16 साल पहले हो चुकी थी. वानिया के मुताबिक, उनके पिता उस परलोक में बूढ़े नहीं, बल्कि जवान और एक चमकती हुई रोशनी से घिरे नजर आए.
पिता ने दिया जिंदगी का सबसे बड़ा संदेश
पिता ने वानिया को गले लगाया और बिना कुछ बोले मन ही मन समझाया कि घबराओ मत, सब ठीक हो जाएगा. मौत हमारी कहानी का अंत नहीं है, बल्कि सच तो यह है कि मौत जैसी कोई चीज होती ही नहीं है. वानिया उस दिव्य लोक में ही रहना चाहती थीं, लेकिन अचानक उन्हें अपने शरीर में वापस लौटने का अहसास हुआ और वह दर्द के साथ होश में आ गईं.
होश में आने के बाद पूरी तरह बदल गई वानिया
जब तीन दिन बाद वानिया की आंखें खुलीं, तो वह एक बिल्कुल नई इंसान बन चुकी थीं. हैरान करने वाली बात यह थी कि वह अपनी मातृभाषा पुर्तगाली पूरी तरह भूल चुकी थीं और उन्हें केवल अंग्रेजी याद थी. आज उनका यह नियर डेथ एक्सपीरियंस पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है.



