रॉयल एनफील्ड की नई Himalayan 440 को ग्राहकों का उम्मीद से कहीं ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. बाइक की जबरदस्त मांग को देखते हुए कंपनी ने फिलहाल इसकी बुकिंग बंद कर दी है. कंपनी के मुताबिक, बुकिंग इतनी ज्यादा हो चुकी है कि अगले करीब 6 महीनों की ऑर्डर पूरे हो चुके हैं. अब रॉयल एनफील्ड प्रोडक्शन बढ़ाने पर काम कर रही है.

कंपनी का कहना है कि नई बुकिंग को कुछ समय के लिए रोकने का फैसला इसलिए लिया गया है, जिससे मौजूदा ग्राहकों को समय पर डिलीवरी की जा सके. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। प्रोडक्शन बढ़ने के बाद Himalayan 440 की बुकिंग फिर शुरू की जाएगी. मौजूदा ग्राहकों को उनकी बाइक की डिलीवरी से जुड़ी जानकारी भी दी जाएगी.
Himalayan 440 को इसी महीने लद्दाख में आयोजित रॉयल एनफील्ड के पहले Himalayan Base Camp कार्यक्रम में लॉन्च किया गया था. कंपनी के मुताबिक, बाइक की मांग उसके शुरुआती अनुमान से काफी ज्यादा रही है.
10 साल पूरे कर रहा Himalayan ब्रांड
Himalayan 440 की सफलता रॉयल एनफील्ड के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि Himalayan नाम को बाजार में आए 10 साल पूरे हो रहे हैं. कंपनी ने एक एडवेंचर बाइक के तौर पर इसकी शुरुआत की थी, लेकिन समय के साथ यह रॉयल एनफील्ड के सबसे पहचाने जाने वाले मॉडल्स में शामिल हो गई.
कंपनी के अनुसार, Himalayan ब्रांड की दुनिया भर में कुल बिक्री 3.2 लाख यूनिट से ज्यादा हो चुकी है. इसमें पुराने Himalayan 411 और नए Himalayan 450 की बिक्री भी शामिल है.
वहीं, Himalayan 450 की वैश्विक बिक्री भी 1 लाख यूनिट का आंकड़ा पार कर चुकी है. कंपनी के मुताबिक, भारत और ब्राजील जैसे बाजारों में यह अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली एडवेंचर मोटरसाइकिल बन चुकी है.
Himalayan 440 में क्या खास है?
Himalayan 440 को Himalayan 450 से अलग रखा गया है. बाइक में राउंड हेडलैंप, ऊंची विंडस्क्रीन, सीधी राइडिंग पोजिशन और 21 इंच का फ्रंट और 17 इंच का रियर स्पोक व्हील मिलता है. इसकी सीट की ऊंचाई 800 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 220 mm है. बाइक में 15 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है. इसका वजन 90 फीसदी फ्यूल और ऑयल के साथ 199 किलोग्राम है.
443cc इंजन और 6स्पीड गियरबॉक्स
Himalayan 440 में 443cc का सिंगलसिलेंडर, एयरकूल्ड इंजन दिया गया है. यह इंजन 25.4 bhp की पावर और 34 Nm का टॉर्क पैदा करता है. कंपनी के अनुसार, पुराने Himalayan 411 की तुलना में इसमें पावर करीब 4.5 फीसदी और टॉर्क 6.5 फीसदी बढ़ा है. इंजन को 6स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. राइडिंग के दौरान यह इंजन शहर में इस्तेमाल के लिए आसान महसूस होता है और लो व मिडरेंज में पर्याप्त टॉर्क देता है. बाइक करीब 120 kmph की रफ्तार बनाए रख सकती है, लेकिन करीब 100 kmph की स्पीड पर क्रूजिंग ज्यादा आरामदायक महसूस होती है. टेस्ट राइड के दौरान करीब 30 kmpl का माइलेज मिला.
फीचर्स और कीमत
Himalayan 440 में LED लाइटिंग, डिजिटलएनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रॉयल एनफील्ड का Tripper नेविगेशन पॉड और USB TypeC चार्जिंग पोर्ट मिलता है. Himalayan 450 के मुकाबले इसका फीचर पैकेज ज्यादा सिपल है. इसमें फुलकलर TFT स्क्रीन, राइडिंग मोड्स और ट्रैक्शन कंट्रोल नहीं मिलता. Royal Enfield Himalayan 440 की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत ₹2.29 लाख है.



