अक्टूबर भारतीय ऑटो बाजार के लिए काफी अहम रहने वाला है. फेस्टिव सीजन शुरू होने के साथ कई बड़ी कंपनियां अपनी नई और अपडेटेड SUV बाजार में उतारने की तैयारी कर रही हैं. अगर आप इस साल SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इन चार गाड़ियों पर नजर रखना जरूरी है. इनमें Honda Elevate Facelift, Renault Duster Hybrid, Mahindra की नई SUV और Hyundai Bayon शामिल हैं.

Honda Elevate Facelift: 6 अक्टूबर को लॉन्च

Honda Elevate Facelift इस लिस्ट में सबसे पहले आएगी. इसका लॉन्च 6 अक्टूबर 2026 को होगा. कंपनी ने 21,000 रुपये की बुकिंग शुरू कर दी है और टीजर के जरिए इसके कई डिजाइन अपडेट भी दिखा चुकी है. फेसलिफ्ट मॉडल के फ्रंट में नए डिजाइन की ग्रिल और हॉरिजॉन्टल LED DRLs मिलेंगे. Honda का लोगो अब ग्रिल के बजाय बोनट के आगे वाले हिस्से पर नजर आएगा। रियर में कनेक्टेड LED लाइट बार भी दिया जाएगा. फीचर्स की बात करें तो 360डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड और इलेक्ट्रिक सीटें, डुअलजोन क्लाइमेट कंट्रोल और पैनोरमिक सनरूफ मिलने की उम्मीद है.

इंजन में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसमें मौजूदा 1.5लीटर iVTEC पेट्रोल इंजन ही मिल सकता है, जो करीब 119bhp और 145Nm का आउटपुट देता है. इसके साथ 6स्पीड मैनुअल और 7स्पीड CVT गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा.

Renault Duster Hybrid: 17 अक्टूबर को एंट्री

नई Renault Duster का Hybrid वर्जन 17 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला है. यह Duster का तीसरा पावरट्रेन ऑप्शन होगा. इसमें 1.8लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर वाला Renault ETech Strong Hybrid सिस्टम मिलेगा. इस सेटअप में एक इलेक्ट्रिक मोटर 20bhp और दूसरी 49bhp का आउटपुट देती है. सिस्टम का कुल आउटपुट 160bhp और 172Nm है. इसमें 1.4kWh बैटरी पैक दिया जाएगा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। Renault का दावा है कि शहर में करीब 80 फीसदी ड्राइविंग EV मोड में की जा सकती है. यह सिस्टम Toyota के eCVT आधारित Hybrid सिस्टम से अलग है. Duster में मल्टीमोड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा. इसका मुकाबला Grand Vitara, Victoris और Urban Cruiser Hyryder के Hybrid मॉडल्स से होगा.

Mahindra की नई SUV भी दे सकती है दस्तक

Mahindra भी अक्टूबर में नई SUV पेश कर सकती है और इसकी संभावित तारीख 15 अक्टूबर बताई जा रही है. हालांकि कंपनी ने अभी मॉडल की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है.

एक संभावना XUV 3XO CNG की है. अगर यह लॉन्च होती है तो यह Mahindra की पहली फैक्ट्रीफिटेड CNG पैसेंजर SUV हो सकती है. इसका मुकाबला Tata Nexon CNG और Maruti Suzuki Brezza CNG से होगा. इसमें 1.2लीटर टर्बोपेट्रोल इंजन के साथ 6स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है.

Hyundai Bayon: Venue और Creta के बीच नई SUV

Hyundai Bayon भी अक्टूबर में भारतीय बाजार से जुड़ी बड़ी खबर है. कंपनी ने इसकी 11,000 रुपये में बुकिंग शुरू कर दी है. इसका ग्लोबल प्रीमियर 12 अक्टूबर को होगा, जबकि भारत में लॉन्च की तारीख अभी सामने नहीं आई है.करीब 4.2 मीटर लंबी Bayon को Venue और Creta के बीच रखा जाएगा. इसमें HEdge LED DRLs, स्प्लिट LED हेडलैंप, नए डिजाइन के व्हील आर्च और ब्रिजटाइप रूफ रेल्स मिलेंगे.

SUV में 1.5लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिल सकता है. इसके साथ 6स्पीड मैनुअल और IVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प होगा। CNG वर्जन भी आने की उम्मीद है.केबिन में डुअलस्क्रीन सेटअप, वेंटिलेटेड सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, 360डिग्री कैमरा और कनेक्टेड कार फीचर्स मिल सकते हैं. खास बात यह होगी कि इसमें Hyundai का जनरेटिव AI वॉयस असिस्टेंट भी दिया जा सकता है, जिससे कार में बैठे लोग ज्यादा नैचुरल तरीके से वॉयस कमांड दे सकेंगे.