प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के वैशाली में 34,470 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के साथ नीतीश सेतु का उद्घाटन किया. इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि आज, शहरी ट्रांसपोर्ट को और आसान बनाने के लिए 100 मॉडर्न PMeBuses को हरी झंडी दिखाई गई है. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत, हजारों गरीब परिवारों को पक्के घरों की चाबियां सौंपी गई हैं. मैं बिहार के लोगों को इन सभी विकास की कोशिशों के लिए बधाई देता हूं.

उन्होंने कहा कि जरा याद कीजिए कि NDA के सत्ता में आने से पहले हालात कैसे थे—तब सिर्फ घोटालों की बात होती थी. आज निवेश पर ध्यान दिया जा रहा है. पहले अपराध के आंकड़ों पर हेडलाइन छाई रहती थी; अब, चर्चा अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई पर है.

ने कहा कि आज औरंगाबादचोरदाहा 6 लेन हाइवे का लोकार्पण हुआ है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस पुल से पटना और वैशाली के बीच की दूरी और दिक्कतें कम हो गई हैं. इन परियोजनाओं पर सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

बदल ही है ऊर्जा और शहरी विकास की तस्वीर

पीएम ने कहा कि रोड नेटवर्क के साथ साथ आज बिहार में ऊर्जा और शहरी विकास की तस्वीर भी तेजी से बदल रही है. एक समय था, जब बिहार में हजारों गांवों तक बिजली तक नहीं पहुंची थी. आज मेरा वही बिहार बिजली उत्पादन का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है.

LIVE: PM Shri @narendramodi inaugurates Nitish Setu and launches other development projects in Vaishali, Bihar. https://t.co/ed1N6T3Y1G

— BJP November 21, 2026

उन्होंने कहा कि इसी दिशा में बक्सर थर्मल पावर प्लांट का निर्माण, फुलवरिया बांध पर सोलर एनर्जी प्लांट जैसे बड़े बड़े काम भी हुए हैं. अब फसल, फल, सब्जियां, दूध और दही को बड़े बाजारों तक पहुंचाना आसान हो जाएगा.

पीएम मोदी ने कहा कि यहां के युवाओं को पढ़ाई में, बुजुर्गों को दवाई में बहुत आसानी हो जाएगी. गंगा मैया पर बने दरगाहबिदुपुर छहलेन केबल ब्रिज को जनता के लिए समर्पित किया गया है.

पीएम ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन

इस आधुनिक ब्रिज का नाम आदरणीय नीतीश जी के सम्मान में नीतीश सेतु रखा गया है. ये उनके सेवा और समर्पण का बिहारवासियों की तरफ से हो रहे सम्मान के प्रतीक है. करीब 3 दशक पहले बिहार ने उम्मीद और विश्वास की नई राह चुनी थी. जिस बिहार को दशकों तक बदहाली झेलनी पड़ी, उसे आदरणीय नीतीश के नेतृत्व में सुशासन का नया भरोसा मिला.

उन्होंने कहा किनीतीश ने इतने वर्षों तक मुख्यमंत्री के तौर पर बिहार की सेवा की. अब नीतीश के आशीर्वाद से इस अभियान को सम्राट चौधरी और उनकी पूरी टीम आगे बढ़ा रहे हैं. इसी क्रम में आज यहां भी हजारोंकरोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है.

उन्होंने कहा कि और मुझे पूरा भरोसा है कि मेरे मित्र रामविलास पासवान की आत्मा जहां भी होगी, वह भी हम पर फूलों की वर्षा कर रही होगी, क्योंकि उनके सपनों को भी हम साकार कर रहे हैं बिहार की इस विकास यात्रा में हम ‘सबका साथसबका विकास’ का मंत्र लेकर आगे बढ़े हैं.

छठी मैया के आशीर्वाद से विकास का पर्व मना रहे… पीएम

हमने लोकतंत्र की ताकत को जनकल्याण का माध्यम बनाया है और इसलिए आज जब NDA सरकार इस कार्यकाल के एक वर्ष पूरा कर रही है तो इस आयोजन के लिए लोकतंत्र की महान धरती वैशाली को चुना गया है.

अब हमें न रुकना है, न थकना है।

NDA के सभी घटक दलों को मिलकर समर्थ, समृद्ध और आत्मनिर्भर बिहार बनाने के लिए लगातार काम करना है।

पीएम @narendramodi https://t.co/HX7Vyv3zPu

— BJP November 21, 2026

उन्होंने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ अभी संपन्न हुआ है. हमारी माताओं और बहनों ने कठिन निर्जला व्रत करके परिवार, समाज और जगत के मंगल की कामना की है. अब छठी मैया के आशीर्वाद से हम यहां विकास का पर्व मना रहे हैं.