हुंडई ने अपनी नई मिडसाइज एसयूवी बेयॉन के सीएनजी मॉडल को लेकर बड़ा ऐलान किया है. कंपनी के मुताबिक, हुंडई बेयॉन सीएनजी जनवरी 2027 में लॉन्च होगी. यह भारत में हुंडई की पहली मिडसाइज एसयूवी होगी, जिसमें सीएनजी का ऑप्शन मिलेगा. इस एसयूवी को पेट्रोल के साथ सीएनजी में भी खरीदने का विकल्प मिलेगा, जिससे ग्राहकों को रनिंग कॉस्ट कम करने में मदद मिल सकती है.

इंजन और परफॉर्मेंस
फिलहाल हुंडई बेयॉन पेट्रोल मॉडल में 1.5लीटर, 4सिलेंडर एमपीआई पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 115 पीएस की पावर और 143.8 एनएम का टॉर्क पैदा करता है. इसके साथ 6स्पीड मैनुअल और आईवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है. यही इंजन हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस में भी दिया जाता है. कंपनी अब तक इस इंजन से लैस 6 लाख से ज्यादा कारें बेच चुकी है.
बेयॉन के सीएनजी मॉडल में भी इसी इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा. हालांकि, सीएनजी पर चलने के दौरान इसकी पावर और टॉर्क कम हो सकते हैं. अनुमान है कि यह करीब 100 पीएस की पावर और 125 एनएम का टॉर्क दे सकता है. कंपनी ने अभी तक इसके आंकड़े जारी नहीं किए हैं. सीएनजी मॉडल में 6स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है. हालांकि, इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.
मारुति और टोयोटा की एसयूवी से होगा मुकाबला
हुंडई बेयॉन सीएनजी का मुकाबला मारुति सुजुकी विक्टोरिस सीएनजी, ग्रैंड विटारा सीएनजी, मारुति ब्रेजा सीएनजी, टाटा नेक्सॉन सीएनजी और टोयोटा हाइराइडर सीएनजी से होगा. इन तीनों एसयूवी में 1.5लीटर का 4सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसे सीएनजी के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है. सीएनजी पर इन एसयूवी का इंजन करीब 87.8 पीएस की पावर और 121.5 एनएम का टॉर्क देता है. इनमें 5स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. बेयॉन सीएनजी का माइलेज कितना होगा, यह लॉन्च के समय ही साफ होगा।
बूट स्पेस में नहीं होगी कटौती
सीएनजी कारों में आमतौर पर गैस टैंक रखने के कारण डिक्की की जगह कम हो जाती है, लेकिन हुंडई ने भरोसा दिया है कि बेयॉन सीएनजी में बूट स्पेस से समझौता नहीं किया जाएगा. पेट्रोल मॉडल में 505 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो इस सेगमेंट की बड़ी डिक्कियों में शामिल है.
इस समस्या से बचने के लिए कंपनी डिक्की के फर्श के नीचे सीएनजी टैंक लगाने की व्यवस्था दे सकती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हुंडई अपनी एक्सटर हाईसीएनजी डुओ में भी इस तरह की तकनीक इस्तेमाल करती है. हालांकि, बेयॉन सीएनजी में टैंक लगाने का तरीका अभी आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं किया गया है.
हुंडई बेयॉन सीएनजी की कीमत
फिलहाल हुंडई बेयॉन पेट्रोल की एक्सशोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये से 17.99 लाख रुपये के बीच है. सीएनजी मॉडल की कीमत पेट्रोल वेरिएंट से ज्यादा रहने की उम्मीद है. इसकी कीमत जनवरी 2027 में लॉन्च के समय सामने आ सकती है. बेयॉन को मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में पहले से मौजूद कई कंपनियों के मॉडलों से मुकाबला करना होगा.



