Snake Plant Benefits: घरों और ऑफिसों में पौधे लगाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में बारिश में मौसम में आप एक ऐसा पौधा घर और आफिस में लगा सकते हैं जो खूबसूरत तो होगा ही साथ ही सांप को भी दूर रखेगा। हम बात कर रहे हैं स्नेक प्लांट की।   इसकी खूबसूरत बनावट और आसान देखभाल की वजह से लोग इसे खूब पसंद भी करते हैं। 

लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यह पौधा सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ाने और सापों को दूर रखने का काम नहीं करता, बल्कि सेहत से जुड़े कई फायदे भी देता है। आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे। स्नेक प्लांट को मदरइनलॉज टंग भी कहा जाता है। इसकी लंबी, तलवार जैसी हरी पत्तियां इसे खास बनाती हैं। यह पौधा कम पानी में भी आसानी से रह सकता है और घर के अंदर की हवा को बेहतर बनाने में मदद करता है।

1. घर की हवा को करता है शुद्ध

स्नेक प्लांट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह घर के अंदर मौजूद प्रदूषित हवा को साफ करने में मदद करता है। बतादें कि, यह कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर ऑक्सीजन छोड़ता है, जिससे कमरे की हवा बेहतर होती है। खास बात यह है कि यह पौधा रात के समय भी ऑक्सीजन छोड़ सकता है, इसलिए इसे बेडरूम में रखना अच्छा माना जाता है।

2. हानिकारक गैसों को कम करने में मददगार

विशेषज्ञों के मुताबिक, स्नेक प्लांट हवा में मौजूद कुछ हानिकारक तत्वों को कम करने में मदद कर सकता है। इनमें बेंजीन, फॉर्मल्डिहाइड, टोल्यून और जाइलीन जैसी गैसें शामिल हैं, जो फर्नीचर, पेंट और अन्य घरेलू वस्तुओं से निकल सकती हैं।

3. मानसिक तनाव कम करने में सहायक

घर या ऑफिस में हरियाली होने से मन को शांति मिलती है। कई शोधों में पाया गया है कि पौधों के आसपास रहने से तनाव और चिंता कम हो सकती है। स्नेक प्लांट भी ऐसा ही एक पौधा है, जो वातावरण को सकारात्मक और शांत बनाने में मदद करता है।

4. एलर्जी की समस्या में दे सकता है राहत

स्नेक प्लांट हवा में नमी बनाए रखने में मदद करता है। इससे धूल और कुछ एलर्जी पैदा करने वाले कणों का असर कम हो सकता है। यही वजह है कि एलर्जी और अस्थमा से परेशान लोगों के लिए यह पौधा उपयोगी माना जाता है।

5. बेहद कम देखभाल की जरूरत

अगर आप पौधों की देखभाल के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाते हैं, तो स्नेक प्लांट आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। यह कम पानी, कम रोशनी और सामान्य तापमान में भी आसानी से बढ़ता रहता है।

6. घर में सकारात्मक माहौल बनाने की मान्यता

फेंगशुई और वास्तु शास्त्र में स्नेक प्लांट को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर घर में शांति और सौहार्द का माहौल बनाने में मदद करता है। हालांकि इस मान्यता के पीछे कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, लेकिन बहुत से लोग इसे शुभ पौधा मानते हैं।

7. छोटेमोटे स्वास्थ्य लाभों से भी जोड़ा जाता है

पौधों के जानकारों के अनुसार स्नेक प्लांट को त्वचा की जलन, सूजन और सिरदर्द जैसी समस्याओं में सहायक माना जाता है। हालांकि इन दावों की पर्याप्त वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए किसी भी बीमारी के इलाज के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:

स्नेक प्लांट लगाते समय रखें ये सावधानियां

यह पौधा बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें। इसकी पत्तियों में ऐसे तत्व होते हैं जो खाने पर नुकसान पहुंचा सकते हैं। जरूरत से ज्यादा पानी न दें, क्योंकि इससे जड़ें सड़ सकती हैं। गमले में पानी निकासी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:

कैसे करें देखभाल?

हफ्ते में तभी पानी दें जब इसकी मिट्टी पूरी तरह सूख जाए। इकसे बाद इसे हल्की या फिर अप्रत्यक्ष धूप में रखें। बारबार गमला बदलने की जरूरत नहीं होती। घर, ऑफिस, बेडरूम और बालकनी सभी जगह आसानी से लगाया जा सकता है।

FAQ

क्या स्नेक प्लांट रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है?

हां, स्नेक प्लांट उन कुछ पौधों में शामिल है जो रात के समय भी ऑक्सीजन छोड़ सकते हैं।

क्या स्नेक प्लांट बेडरूम में रखा जा सकता है?

हां, इसकी एयरप्यूरिफाइंग क्षमता के कारण इसे बेडरूम में रखना अच्छा माना जाता है।

स्नेक प्लांट को कितनी बार पानी देना चाहिए?

जब मिट्टी पूरी तरह सूख जाए तभी पानी दें। ज्यादा पानी इसकी जड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है।

क्या स्नेक प्लांट बच्चों और पालतू जानवरों के लिए सुरक्षित है?

इसकी पत्तियां खाने पर नुकसान पहुंचा सकती हैं, इसलिए इसे बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें: