5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन किया है. शिअद के NDA में शामिल होने के साथ ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल दलों की कुल संख्या 39 हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब NDA को संपूर्ण बताया है.

शिरोमणि अकाली दल पंजाब की पुरानी राजनीतिक पार्टी है. बीजेपी पहले भी शिअद के साथ गठबंधन में रह चुकी है. ऐसे में शिअद के NDA में वापस आने को घर वापसी के तौर पर देखा जा रहा है.
2024 से अब तक NDA में 4 दलों को शामिल किया गया है. दूसरी तरफ INDIA गठबंधन से 2 दलों ने दूरी बनाई है. इनमें DMK और आम आदमी पार्टी प्रमुख रूप से शामिल हैं.
देश की सियासत में गठबंधन क्यों जरूरी?
देश के 11 राज्यों में इस वक्त गठबंधन की सरकार है. इनमें बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे बड़े राज्य शामिल हैं. यूपी में बीजेपी के पास पूर्ण बहुमत है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके बावजूद गठबंधन के सहयोगियों को तरजीह दी गई है.
केंद्र की सरकार भी गठबंधन की है. लोकसभा में सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी के पास बहुमत के आंकड़े से 22 सीटें कम हैं. ऐसे में वह तीन प्रमुख सहयोगी दलों टीडीपी, जेडीयू और शिवसेना के समर्थन से सरकार चला रही है. इन तीनों में से किसी के भी साथ छोड़ने से सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
NDA का कुनबा बढ़ा, इंडिया का घटा
2024 के आम चुनाव ने गठबंधन की सियासत को एक बार फिर से केंद्र में ला दिया. पिछले 2 साल में एक तरफ एनडीए का कुनबा बढ़ा है. बीजेपी ने 2025 में तमिलनाडु की 3 पार्टियों को एनडीए में शामिल कराया. इसी तरह अब शिअद की एनडीए में फिर से घर वापसी हुई है.
तमिलनाडु की ये 3 पार्टियां एनडीए में शामिल हुई. लिस्ट इस प्रकार है AIADMK, TMC और पूरची भारत पार्टी.
शिरोमणि अकाली दल ने 2020 में किसान मुद्दे पर एनडीए से नाता तोड़ लिया था. 2022 के चुनाव में शिअद ने बीएसपी के साथ गठबंधन किया, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली. 2024 में पार्टी अकेले लड़ी, लेकिन इस चुनाव में भी उसे कोई बड़ी सफलता नहीं मिली.
इसी तरह इंडिया गठबंधन से 2 बड़ी पार्टियों ने खुद को अलग कर लिया है. तमिलनाडु की डीएमके और राष्ट्रीय पार्टी आप यानी आम आदमी पार्टी. आप पंजाब, गोवा, गुजरात और दिल्ली में मजबूत स्थिति में है. पंजाब में इस वक्त आप की सरकार है.
पंजाब में बीजेपी को शिअद क्यों जरूरी?
पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं. सरकार बनाने के लिए 118 की जरूरत होती है. 2024 के लोकसभा चुनाव में पंजाब में बीजेपी को 18.56 प्रतिशत वोट मिले थे. शिअद को 13.42 प्रतिशत वोट मिले थे. पंजाब में लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी को एक भी सीटों पर जीत नहीं मिली, जबकि शिअद ने 1 पर जीत दर्ज की.
विधानसभा सीटों की लिहाज से देखा जाए तो बीजेपी को 23 पर बढ़त मिली थी. वहीं शिअद को 9 पर बढ़त मिली थी. दोनों मिलकर अगर लड़ती है तो गठबंधन को 30 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिलने की उम्मीद है. ऐसा अगर होता है तो शिअद और बीजेपी गठबंधन सरकार बनाने की लड़ाई में शामिल हो जाएगी.



