Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र में पुणे के बारामती में ट्रैफिक नियंत्रित कर रहे पुलिसकर्मी से दंबगई और बदसलूकी करने का मामला सामने आया है. यहां एक थार चालक ने पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी. फिर बोनट पर कई फीट तक घसीटता ले गया. इस घटना में ट्रैफिक पुलिसकर्मी के हाथ और पैर में चोट लगने की सूचना है. पुलिसकर्मी को टक्कर मारने के बाद थार सवार मौके से फार हो गया. यह घटना वहां लगे CCTV में कैद हो गई.

घटना बुधवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है. ये घटना सम्यक चौक की है. जानकारी के मुताबिक, ट्रैफिक पुलिसकर्मी दत्तात्रय भोसले यातायात नियंत्रित करने की ड्यूटी पर तैनात थे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसी दौरान काले शीशों वाली एक महिंद्रा थार वहां पहुंची. ट्रैफिक पुलिसकर्मी थार के सामने खड़े होकर उसका ईचालान बनाने के लिए उसके अवैध फैंसी नंबर प्लेट की फोटो ले रहे थे.
करीब 50 फीट तक घसीटता ले गया थार ड्राइवर
इसी दौरान अचानक, थार चला रहे शख्स ने उसकी स्पीड बढ़ाई और सामने खड़े भोसले के ऊपर चढ़ा दी और उनको करीब 50 फीट तक घसीटता ले गया. इसके बाद थार चालक तेज रफ्तार में मौके से फरार हो गया. इस घटना में पुलिसकर्मी दत्तात्रय भोसले घायल हो गए. उनके हाथ और पैर में चोट लगी है. हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी दत्तात्रेय भोसले ड्यूटी पर थे.
CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश जारी
इसी दौरान उन्होंने और अन्य पुलिसकर्मियों ने अवैध फैंसी नंबर प्लेट लगी एक काली थार को रोका, ताकि ईचालान बनाने के लिए उसका फोटो लिया जा सके. तभी थार चालक ने गाड़ी पुलिसकर्मी के ऊपर चढ़ा दी और उनको घसीटता ले गया. इस मामले में बारामती शहर पुलिस स्टेशन में थार चालक धीरज शेडगे के खिलाफ हत्या के प्रयास और सरकारी कामकाज में बाधा डालने समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है.



