'गैर मर्द से चक्कर है इसका'... शादीशुदा महिला पर टूट पड़ी भीड़; बेरहमी से पीटा, मुंडवाए बाल और निर्वस्त्र कर पार की बर्बरता की हदें!

Banswara Tribal Woman Assaulted: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. एक तरफ जहां हम महिला सशक्तिकरण की बातें करते हैं, वहां 40 साल की आदिवासी महिला के साथ उसके ही पति और रिश्तेदारों ने ऐसी दरिंदगी की हदें पार कर दीं. पति को अपनी पत्नी के कैरेक्टर पर शक था क्योंकि वह कुछ दिन पहले मजदूरी करने पड़ोसी राज्य गई थी. इसी शक के चलते पति गोपाल और उसके रिश्तेदारों ने महिला को सरेआम बेइज्जत किया, उसके कपड़े फाड़े, बाल मुंडवाए और निर्वस्त्र करके सड़क पर घुमाया. इस पूरी खौफनाक घटना का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो हड़कंप मच गया. लोग तमाशा देखते रहे और वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने उस बेबस महिला को बचाने की हिम्मत नहीं की. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस हरकत में आई और पति समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन इस पर अब जमकर सियासत भी गरमा गई है.

शक की ऐसी भयानक बीमारी कि पति ने पार कर दी सारी हदें

शक और वहम की यह बीमारी तब शुरू हुई जब महिला मजदूरी के सिलसिले में बाहर गई थी. महिला जब वापस लौटी तो उसका पति गोपाल खट उस पर अंधा शक करने लगा. उसे लगा कि उसकी पत्नी के किसी और से संबंध हैं. यह शक धीरे-धीरे इतना बड़ा जूनून बन गया कि उसने सरेआम अपनी ही पत्नी को बेइज्जत करना शुरू कर दिया. पति के खौफनाक मंसूबों को नाकाम करने के बजाए उसके परिजन और रिश्तेदार शामिल हो गए.

वीडियो वायरल हुआ तो खुला सच, तमाशा देखते रहे लोग

1 सितंबर की इस घटना का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो भूचाल आ गया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे कुछ लोग मिलकर उस महिला के कपड़े फाड़ रहे हैं, उसे डंडों से पीट रहे हैं और उसके बाल काट रहे हैं. हैरानी की बात यह थी कि आसपास खड़े लोग, जिनमें बच्चे भी शामिल थे, इस जुल्म को चुपचाप देख रहे थे और कुछ लोग तो हंसते हुए वीडियो बना रहे थे. वीडियो सामने आते ही पुलिस प्रशासन पर सवाल उठने लगे कि आखिर इस क्रूरता का खेल कब तक चलता रहा.

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, पति समेत 7 गिरफ्तार

मामला तूल पकड़ते ही बांसवाड़ा पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और मुख्य आरोपी पति गोपाल खट समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए अन्य आरोपियों में गोरू, नरेश, योगेश, गट्टू, मोगा और राहुल शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर तुरंत एफआईआर दर्ज कर ली गई थी और उसका मेडिकल चेकअप भी कराया जा चुका है. पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर उन बाकी लोगों की भी तलाश कर रही है जो इस घिनौने कृत्य में शामिल थे या वीडियो बना रहे थे.