Featured Image

Gorakhpur Girls Hostel News: 10 सितंबर 2026, उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां लड़कियों के हॉस्टल के बाथरूम में कैमरा (Gorakhpur Girls Hostel Camera) लगाया गया था. जिससे लड़कियों के गंदे वीडियो रिकॉर्ड किये जा रहे थे. कैमरा मिलने से हड़कंप मच गया है.

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर स्थित गर्ल्स हॉस्टल का है. गर्ल्स हॉस्टल में 20 रूम हैं. जिसमे 26 लड़कियां रहती हैं. जिनमे शहर के विभिन्न कॉलेजों में पढ़ने वाली और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली लडकियां शामिल हैं. एक छात्रा दो दिन पहले ही हॉस्टल से आई थी.

हॉस्टल के बाथरूम में मोबाइल से रीकॉर्ड किये जा रहे थे वीडियो

हॉस्टल के बाथरूम में मोबाइल कैमरा छुपा रखा था. मोबाइल टीनशेड में फंसाकर रखा गया था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वह सैमसंग कंपनी का 3 कैमरे वाला एंड्रायड मोबाइल था. जिसका कैमरा टॉयलेट की तरफ था. यह सब काफी दिन से हो रहा था लेकिन लडकियां इससे अनजान थी. इसका खुलासा तब हुआ जब हॉस्टल में दो दिन पहले आयी छात्रा 8 सितंबर को रात में टॉयलेट गयी.

मोबाइल से कई लड़कियों के प्राइवेट वीडियो

उसकी नजर टीनशेड में फंसा मोबाइल पर पड़ी. जिसके बाद उसने इन सब के बारे अन्य लड़कियों को बताया. सभी ने मोबाइल फोन चेक किया तो उसमें बहुत सारे वीडियो मिले. जिसमे लड़कियों टॉयलेट पर बैठती नजर आ रही थी. वीडियो देख उनके होश उड़ गए और फिर लड़कियों ने हंगामा शुरू कर दिया. काफी देर तक हॉस्टल में हंगामा चलता रहा.

इस मामले की सूचना मिलते ही पीआरवी और कैंट पुलिस रात करीब 12 बजे गर्ल्स हॉस्टल पहुंची. पुलिस ने वार्डन का मोबाइल लेकर लड़कियों के वीडियो डिलीट किए. साथ ही हंगामे का भी वीडियो डिलीट कराया गया. लेकिन फिर भी कुछ वीडियो वायरल हो गए.

वार्डन ने दी अजीबोगरीब सफाई

वहीँ, जब हॉस्टल की महिला वार्डन से पूछताछ की गयी तो उसने बेहद ही अजीबोगरीब सफाई दी. उसने कहा, किसी गलत इरादे से मोबाइल कैमरा नहीं लगाया था. कई लडकियां बाथरूम में डस्टबीन होने के बाद भी सैनेटरी पैड इधर-उधर फेंक देती हैं. इसी का पता लगाने के लिए उनसे कैमरा लगवाया था. उसका कोई गलत इरादा नहीं था.

फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

भदोही में भी हुई थी ऐसी घटना

बता दें, अगस्त माह में ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से सामने आया था. गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र में मकान मालिक का बेटा निजी लाइब्रेरी के वॉशरूम की दीवार में छेद कर छात्राओं के अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करता था. जांच करने पर उसके फ़ोन से छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो मिले थे.