Banka News: बिहार के बांका जिले में प्रेमप्रसंग के चलते एक सिरफिरे आशिक के खतरनाक कदम से पूरे पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है. शादी से इंकार किए जाने से नाराज झारखंड का रहने वाला एक युवक 1 लाख 32 हजार वोल्ट क्षमता वाले हाईटेंशन बिजली के विशाल टावर पर जा चढ़ा. पिछले 12 घंटे से भी अधिक समय से जारी इस हाईवोल्टेज ड्रामे को सुलझाने और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने में पुलिस व प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं. मौके पर रोतीबिलखती प्रेमिका की गुहार भी इस कलयुगी मजनू का दिल नहीं पिघला सकी है.

जानकारी के मुताबिक, टावर पर चढ़े सिरफिरे युवक की पहचान झारखंड के गोड्डा जिले के पोरैयाहाट निवासी मनोज परिहार के रूप में हुई है. मनोज का बांका के फुल्लीडुमर प्रखंड की एक युवती के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था. जब युवती और उसके परिजनों की ओर से शादी से इंकार हुआ, तो मनोज ने जान जोखिम में डालते हुए मुढ़हारा रेलवे स्टेशन के पास स्थित 1.32 लाख वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़कर ड्रामा शुरू कर दिया.

प्रेमिका की रोरोकर गुहार बेअसर, जमुई से जोड़ी गई वैकल्पिक बिजली लाइन

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया. बांका के एसडीओ , एसडीपीओ , सीओ , स्थानीय थानाध्यक्ष और बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए युवक की प्रेमिका को भी मौके पर बुलाया. युवती ने माइक पर रोरोकर मनोज से नीचे उतरने की मिन्नतें कीं. कहती रही प्लीज नीचे उतर जाओ मेरे लिए. लेकिन सिरफिरे आशिक पर कोई असर नहीं पड़ा.

युवक को करंट से बचाने के लिए बिजली विभाग ने तुरंत 1.32 लाख वोल्ट की सप्लाई बंद कर दी. बांका शहर में ब्लैकआउट न हो, इसलिए जमुई से वैकल्पिक पावर सप्लाई जोड़कर बांका ग्रिड को चालू रखा गया है.

छावनी में तब्दील हुआ इलाका, सर्चलाइट से रखी जा रही नजर

रात गहराने के साथ ही पुलिसप्रशासन ने बचाव कार्य तेज कर दिए हैं. घटनास्थल पर एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां और रेस्क्यू टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. रात के अंधेरे में गाड़ियों की हेडलाइट्स और हाईपावर सर्चलाइट्स के सहारे टावर पर चढ़े युवक पर लगातार नजर रखी जा रही है. पुलिस अब युवक के परिजनों के संपर्क में है और उन्हें मौके पर बुलाकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की हरसंभव कोशिश में जुटी हुई है.