जम्मूकश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि अगले दोतीन दिनों में उनके मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा. उन्होंने बताया कि मंत्रियों की सूची नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला से सलाहमशविरा करने के बाद फाइनल कर ली गई है. साथ ही उन्होंने अपने सहयोगियों से कहा कि फोन कॉल और व्हट्सएप न करें जो कुछ होना होगा, 23 दिन में हो जाएगा.

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर के लोक भवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात के बाद यह घोषणा की. उन्होंने बताया कि उन्होंने उपराज्यपाल से अगले हफ्ते की शुरुआत में इस प्रक्रिया के लिए समय तय करने का अनुरोध किया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मैंने उपराज्यपाल के साथ मंत्रिमंडल में फेरबदल पर चर्चा की और उनसे अगले हफ्ते के शुरुआती दोतीन दिनों में कोई समय तय करने का आग्रह किया.
‘मैं कुछ बदलाव करूंगा’
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मैं कुछ बदलाव करूंगा और अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करूंगा. उपराज्यपाल समय तय करेंगे और फिर विस्तार होगा. उमर ने यह कहते हुए कि मंत्रियों की चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, कहा कि मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले लोगों के नाम फारूक अब्दुल्ला से चर्चा करके पहले ही तय कर लिए गए हैं. उन्होंने मंत्री पद के इच्छुक पार्टी सहयोगियों से यह भी कहा कि वे पदों के लिए लॉबिंग करना बंद कर दें.
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला से चर्चा के बाद सूची तैयार है. अब फारूक अब्दुल्ला, मेरे या किसी और के दरवाजे पर दस्तक देने की कोई जरूरत नहीं है. कौन मंत्री बनेगा, इसका फैसला पहले ही लिया जा चुका है. पद के दावेदारों को स्पष्ट संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें लगातार फोन कॉल और व्हाट्सएप मैसेज मिल रहे हैं, जिनमें लोग अपने राजनीतिक बैकग्राउंड और उपलब्धियों के बारे में लंबीलंबी बातें लिख रहे हैं. लेकिन, इन चीजों का फैसले पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
कॉल मैसेज न करें उमर अब्दुल्ला
उन्होंने कहा कि मुझे व्हाट्सएप मैसेज न भेजें. मुझे इतने सारे मैसेज मिल रहे हैं, जिनमें लोग अपनी पूरी जीवनी और बायोडाटा भेज रहे हैं, मानो मैं उन्हें जानता ही नहीं. जो फैसला लिया जाना था, वह पहले ही लिया जा चुका है. CM उमर ने अपने सहयोगियों से धैर्य रखने को कहा और स्पष्ट किया कि चयन प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोई भी कोशिश नतीजे को नहीं बदल पाएगी. उन्होंने कहा कि कृपया व्हाट्सएप न करें, कॉल न करें और दरवाजे न खटखटाएं. जो कुछ भी होना है, वह अगले दोतीन दिनों में हो जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि पहले अल्लाह तय करेंगे, फिर हम तय करेंगे. जिन्हें नियुक्त किया जाना है, उन्हें नियुक्त किया जाएगा. मैं अपने साथियों से धैर्य रखने की अपील करता हूं.
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उन्होंने उपराज्यपाल से मुलाकात का समय इसलिए मांगा था ताकि उनका हालचाल जान सकें, क्योंकि सिन्हा हाल ही में अस्वस्थ होने के बाद श्रीनगर लौटे थे. उमर ने कहा कि उपराज्यपाल की तबीयत थोड़ी खराब थी, इसलिए मैं उनका हालचाल जानना चाहता था. कई ऐसे मुद्दे थे जिन पर मुझे उनसे बात करनी थी और उनकी सलाह लेनी थी. हमारी मुलाकात को काफी समय हो गया था, इसलिए मैंने समय मांगा और आज उनसे मुलाकात की.



