Thursday, March 12, 2026
CricketIndiaTrending

फ्लाइट में सीट फुल होने पर ट्रेन के 3rd AC में छिपकर मुंबई पहुंचे वर्ल्ड कप हीरो शिवम दुबे

फ्लाइट में सीट फुल होने पर ट्रेन के 3rd AC में छिपकर मुंबई पहुंचे वर्ल्ड कप हीरो शिवम दुबे
फ्लाइट में सीट फुल होने पर ट्रेन के 3rd AC में छिपकर मुंबई पहुंचे वर्ल्ड कप हीरो शिवम दुबे

अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप फाइनल जीतने के बाद भारतीय क्रिकेटर शिवम दुबे को मुंबई लौटने के लिए फ्लाइट नहीं मिली। सभी फ्लाइट्स फुल होने के कारण उन्होंने अपनी पत्नी और एक दोस्त के साथ सुबह की सयाजी एक्सप्रेस ट्रेन से मुंबई जाने का फैसला किया।

फाइनल में 8 गेंदों पर 26 रन की निर्णायक पारी खेलने वाले दुबे को फैंस से घिरने का डर था। अपनी पहचान छिपाने के लिए उन्होंने 3rd AC का टिकट लिया। चेहरे पर मास्क और सिर पर कैप लगाकर वह ट्रेन छूटने से महज 5 मिनट पहले कोच में चढ़े और सीधे अपनी ऊपरी (Upper) बर्थ पर चले गए।

सफर के दौरान जब टीटीई (TTE) ने उनका नाम देखकर पूछा कि क्या वह क्रिकेटर शिवम दुबे हैं, तो उनकी पत्नी ने पहचान छिपाते हुए तुरंत इनकार कर दिया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। दुबे ने अपना ज्यादातर सफर ऊपरी बर्थ पर सोते हुए बिताया। सुबह मुंबई के बोरीवली स्टेशन पर फैंस की भीड़ से बचने के लिए उन्होंने पुलिस की मदद ली और पुलिस एस्कॉर्ट के साथ सुरक्षित स्टेशन से बाहर निकलकर अपने घर पहुंचे।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply