Saturday, March 7, 2026
CrimeIndiaTrending

महिला को बच्चा चोर समझकर खंभे से बांधकर पीट दिया, अमरोहा में भीड़ की क्रूरता, पुलिस ने बचाया!..

महिला को बच्चा चोर समझकर खंभे से बांधकर पीट दिया, अमरोहा में भीड़ की क्रूरता, पुलिस ने बचाया!..

यूपी के अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छंगा दरवाजे स्थित एक चौराहे पर महिला खड़ी दिखाई दी तो स्थानीय लोगों ने महिला को बच्चा चोर होने के शक में पहले तो उसकी पिटाई की फिर बिजली के खंभे से बांध दिया.

महिला को बच्चा चोर समझकर खंभे से बांधकर पीट दिया, अमरोहा में भीड़ की क्रूरता, पुलिस ने बचाया!..

अमरोहा में इंसानियत शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. महिला को बच्चा चोर समझकर भीड़ ने खंभे से बांधकर पिटाई कर दी. हैरानी की बात तो ये थी कि वहां मौजूद लोगों ने बचाने की जगह वीडियो बनाते दिखे. मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से  महिला को भीड़ के चुंगल से बचाया.

यूपी के अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छंगा दरवाजे स्थित एक चौराहे पर महिला खड़ी दिखाई दी तो स्थानीय लोगों ने  महिला को बच्चा चोर होने के शक में पहले तो उसकी पिटाई की फिर बिजली के खंभे से बांध दिया. लोग खड़े होकर तमाशबीन बने रहे, वीडियो बनाते रहे. यही नहीं महिला को रस्सी से बांधकर सरेआम ‘तालिबानी सजा’ दी गई. इस दौरान मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे 

महिला लगातार चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन काफी देर तक किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की.सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है.इस घटना के बाद कानून को हाथ में लेने की प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. इस पूरे मामले मे पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया की महिला के बारे मे पता लगाया जा रहा है कि महिला कहां की रहने वाली है.महिला के साथ अभद्र व्यभार करने वालों के खिलाफ भी जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी. 

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply