Wednesday, March 4, 2026
HB

पुतले से शादी रचा करˈ प्रेग्नेंट हुई महिला, बच्चा भी पुतला पैदा किया, बोली- 35 मिनट लेबर पेन हुआˌ

पुतले से शादी रचा करˈ प्रेग्नेंट हुई महिला, बच्चा भी पुतला पैदा किया, बोली- 35 मिनट लेबर पेन हुआˌ

शादी जीवन का अहम पड़ाव होता है। हर किसी को एक साथी की जरूरत होती है। ऐसे में लड़का लड़की से और लड़की लड़के से शादी करती है। कुछ मामलों में लड़के-लड़के और लड़की-लड़की की शादी भी होती है। लेकिन क्या आप ने कभी सुना है कि किसी ने एक डॉल से शादी रचा ली हो? ऐसी खबरे बहुत कम ही सुनने को मिलती है।

महिला ने डॉल से रचाई शादी

आज हम आपको एक ऐसी महिला से मिलाने जा रहे हैं जिसने अपनी मां की बनाई डॉल से शादी कर ली। कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। महिला का दावा है कि उस डॉल ने उसे प्रेग्नेंट कर दिया था। और अब उसे एक बेबी हुआ है जो कि खुद डॉल है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। महिला का कहना है कि उसके गुड्डे पति ने कंडोम नहीं पहना था इसलिए मैं प्रेग्नेंट हुई और मुझे ये डॉल बेबी हो गई।

पुतले से शादी रचा करˈ प्रेग्नेंट हुई महिला, बच्चा भी पुतला पैदा किया, बोली- 35 मिनट लेबर पेन हुआˌ

हम यहां जिस महिला की बात कर रहे हैं उसका नाम मेरिवोन रोचा मोरेस है। वह 37 साल की है। मेरिवोन अक्सर अपनी मां से कहती थी कि वह बहुत अकेली और तनाह है। उसे अपने साथ एक डांस करने वाला साथी चाहिए। बेटी को दुखी देख मां ने सुई धागा उठाया और उसके लिए एक मार्सेलो नाम की डॉल बना दी। बेटी को इस डॉल से पहली नजर में प्यार हो गया। वह इसके साथ अधिक समय बिताने लगी।

मेरिवोन डॉल से एक बच्चा चाहती थी। लेकिन वह बिना शादी प्रेग्नेंट नहीं होना चाहती थी। इसलिए उसने 250 लोगों के सामने इस डॉल से धूमधाम से शादी रचा ली। इसमें उनके परिवार और दोस्त भी शामिल हुई। फिर महिला अपने डॉल पति के साथ हनीमून मनाने गई। इसके बाद उसने गर्भवती होने का दावा किया। कहा कि वह उन सभी तकलीफों से होकर गुजरी जिससे एक गर्भवती महिला गुजरती है।

डॉल ने किया गर्भवती तो पैदा की एक बेबी डॉल

महिला के अनुसार उसे घर पर ही 35 मिनट का लेबरपेन हुआ। फिर डॉक्टर और नर्स की मदद से उसने रैगडॉल नाम के बेबी को जन्म दिया। इस डिलीवरी को उसने 200 लोगों को ऑनलाइन लाइवस्ट्रीम कर दिखाया भी। मेरिवोन ने कहा कि वह अपने पति और बच्चे के साथ बेहद खुश है। उसका डॉल पति एक अच्छा इंसान है। कभी उससे झगड़ता नहीं है। कोई बहस नहीं करता है। उसकी बातें घंटों सुनता है। वह अपनी शादीशुदा लाइफ से खुश है।

अपने प्रेग्नेंट होने के बारे में महिला ने कहा कि उसके डॉल पति ने ख्याल नहीं रखा और बिना कंडोम उसके साथ संबंध बना लिए। इसलिए वह प्रेग्नेंट हो गई। हालांकि उसे गर्भवती होने की खबर मिलते ही बहुत खुशी भी हुई। खबरों की माने तो महिला जिस बेबी डॉल को अपना बच्चा होने का दावा कर रही है वह भी उसकी मां ने ही बनाया है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply